बिहार बोर्ड रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी, जानिए Marks कम लगने पर क्या करें

Bihar Board Result 2026: अगर बिहार बोर्ड रिजल्ट में आपके नंबर उम्मीद से कम आए हैं, तो घबराने के बजाय सही प्रोसेस अपनाएं. स्क्रूटनी का ऑप्शन आपको अपनी मेहनत का सही रिजल्ट पाने का एक और मौका देता है.

Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड (BSEB) 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है. रिजल्ट जारी होते ही कई स्टूडेंट्स को अपने नंबर देखकर खुशी मिलती है, वहीं कुछ को लगता है कि उनके मार्क्स उम्मीद से कम आए हैं. अगर आपको भी ऐसा लगे कि कॉपी सही से चेक नहीं हुई या नंबर कम दिए गए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. बोर्ड आपको स्क्रूटनी यानी री-चेकिंग का मौका देता है, जिससे आप अपने नंबर दोबारा जांचवा सकते हैं.

Bihar Board Scrutiny: क्या होता है स्क्रूटनी

स्क्रूटनी का मतलब होता है आपकी उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच. इसमें यह देखा जाता है कि कहीं कोई सवाल चेक होने से छूट तो नहीं गया या नंबर जोड़ने में गलती तो नहीं हुई.

कितने विषय के लिए करा सकते हैं स्क्रूटनी?

बिहार बोर्ड (BSEB) में आप एक या दो सभी विषय के लिए स्क्रूटनी करा सकते हैं. हालांकि, हर विषय के लिए एक फिक्स अमाउंट देना होता है. 2025 में हर कॉपी के लिए 150 रुपये तय किया गया था.

कैसे करें आवेदन?

  • रिजल्ट जारी होने के 1-2 हफ्ते के भीतर आवेदन करना होता है
  • ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा
  • जिस विषय में नंबर कम लगे हों, उसी के लिए आवेदन करें
  • प्रति विषय एक तय फीस देनी होती है

किन बातों का रखें ध्यान?

आवेदन की आखिरी तारीख मिस न करें
सभी डिटेल्स सही भरें
सिर्फ उन्हीं विषयों के लिए अप्लाई करें, जहां आपको शक हो

क्या बढ़ सकते हैं नंबर?

हां, स्क्रूटनी के बाद नंबर बढ़ भी सकते हैं, घट भी सकते हैं या वैसे ही रह सकते हैं. इसलिए सोच-समझकर आवेदन करना जरूरी है. स्क्रूटनी के बाद जो नंबर मिलेंगे, वही आपका आखिरी रिजल्ट होगा.

यह भी पढ़ें- राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का करना होगा इंतजार, ये है RBSE का लेटेस्ट प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >