बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना

Bihar Board 12th Topper 2026: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट और टॉपर्स लिस्ट जारी हो गया है. इस साल लड़कों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है. बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस परीक्षा में समस्तीपुर के दलसिंहसराय के छात्र आदित्य प्रकाश अमन ने रैंक 1 हासिल किया है.

Bihar Board 12th Topper 2026: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस परीक्षा में दलसिंहसराय के छात्र आदित्य प्रकाश अमन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है. उनकी इस सफलता से परिवार और इलाके में खुशी का माहौल है. आदित्य मुख्तियारपुर सलखनन्नी निवासी शिक्षक हरेंद्र कुमार और रिंकू कुमारी के बेटे हैं. कड़ी मेहनत और परिवार के सहयोग से उन्होंने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है.

आदित्य ने बताया कि इस सफलता के पीछे माता-पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद है. उन्होंने कहा कि वह आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहते हैं और समाज की सेवा करना उनका सपना है. पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें संस्कृत भाषा से भी खास लगाव है.

Bihar Board 12th Topper 2026: कौन हैं आदित्य प्रकाश?

आदित्य की शुरुआती पढ़ाई पहली से पांचवीं तक रामचन्द्रपुर के सरकारी स्कूल में हुई. उस समय वह अपनी मौसी के घर रहकर पढ़ाई करते थे. इसके बाद साल 2019 में उन्होंने सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा पास की और वहां दाखिला लिया. दसवीं कक्षा में भी उन्होंने 476 अंक हासिल कर बेहतरीन प्रदर्शन किया था.

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में पढ़ाई

फिलहाल आदित्य अपनी मां के साथ दलसिंहसराय के माल गोदाम रोड पर किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहे थे. उन्होंने ज्यादातर पढ़ाई स्वाध्याय यानी खुद से तैयारी करके की और इसी मेहनत की बदौलत आज राज्य में टॉपर बने हैं. उनकी बहन भी सिमुलतला आवासीय विद्यालय में पढ़ाई कर रही है.

आदित्य की सफलता पर मां रिंकू देवी ने खुशी जताते हुए कहा कि उनका बेटा हमेशा से मेहनती रहा है. वहीं पिता हरेंद्र कुमार ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति साधारण होने के बावजूद आदित्य ने कभी हिम्मत नहीं हारी और लगातार मेहनत करता रहा.

यह भी पढ़ें: जारी हुआ बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, देखें टॉपर्स लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >