पटना ऑफिस में होगा बिहार बोर्ड टॉपर्स का वेरिफिकेशन, देखें लेटेस्ट अपडेट

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से इंटर के रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. लेटेस्ट अपडेट के अनुसार इस बार के टॉपर्स को वेरिफिकेशन के लिए BSEB के पटना ऑफिस बुलाया गया है.

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) ने बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी करने से पहले टॉपर्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक जिन छात्रों ने इंटर परीक्षा में बहुत अच्छे अंक हासिल किए हैं, उन्हें पटना स्थित बोर्ड कार्यालय (BSEB Office) बुलाया गया है. टॉपर्स का वेरिफिकेशन हेड ऑफिस में ही होगा. टॉपर्स वेरिफिकेशन के बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा.

Bihar Board टॉपर्स वेरिफिकेशन में किन स्टूडेंट्स को बुलाया जाता है?

बोर्ड की ओर से खासतौर पर उन छात्रों को बुलाया गया है जिनके अंक 90 प्रतिशत या उससे ज्यादा हैं. ऐसे छात्रों का इंटरव्यू लिया जा रहा है और उनकी आंसर शीट से भी मिलान किया जा रहा है. BSEB के सब्जेक्ट एक्सपर्ट स्टूडेंट्स से सवाल पूछते हैं.

टॉपर्स वेरिफिकेशन में सेलेक्ट होने वाले छात्रों ने परीक्षा में जो लिखा है, उसकी समझ उन्हें सही तरीके से है या नहीं इस बात की जांच होती है. अगर जरूरत पड़ती है तो छोटी लिखित परीक्षा भी ली जाती है. यह प्रक्रिया इसलिए की जाती है ताकि टॉपर्स की सूची पूरी तरह निष्पक्ष और भरोसेमंद रहे.

ऐसे चेक कर सकेंगे Bihar Board 12th Result 2026

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Bihar Board 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें.
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.

Bihar Board 12th Result 2026: इन वेबसाइट्स पर होगा जारी

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र कई आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे. इनमें biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com और digilocker.gov.in जैसी साइट्स शामिल हैं. इसके अलावा secondary.biharboardonline.com पर भी इंटर का रिजल्ट उपलब्ध रहेगा. वहीं, रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट के लिए BSEB के X अकाउंट- @officialbseb पर नजर रखें.

यह भी पढ़ें: Bihar Board Result 2026: क्या नाम से चेक हो सकता है रिजल्ट? जानें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >