Bihar Board 12th Result 2026: 12वीं साइंस की टॉपर्स लिस्ट जारी, समस्तीपुर के लाल ने किया कमाल

Bihar Board 12th Science Result 2026: बिहार बोर्ड ने 12वीं कक्षा का साइंस विषय का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार लड़कों ने बाजी मारी है.

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड ने 12वीं कक्षा का साइंस विषय का रिजल्ट जारी कर दिया है. साइंस स्ट्रीम में समस्तीपुर के लाल ने कमाल कर दिया. 96.20 प्रतिशत मार्क्स लाकर इतिहास रच दिया. बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं. 

Bihar Board 12th Science Result 2026: देखें पहले 6 टॉपर्स की लिस्ट

सीरियल नंबरनामजिलामार्क्सप्रतिशत (%)रैंक
1आदित्य प्रकाश अमनसमस्तीपुर48196.201
2साक्षी कुमारीसीतामढ़ी47995.802
3सपना कुमारीनवादा47995.802
4अनामिका कुमारीबेगूसराय47895.603
5सत्यम कुमारदरभंगा47695.204
6पलक कुमारीमुजफ्फरपुर47595.005

कैसे चेक करें Bihar Board 12th साइंस का रिजल्ट?

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर दिख रहे “Result” या “Intermediate Result” लिंक पर क्लिक करें
  • अब Bihar Board 12th Result 2026 के लिंक को ओपन करें
  • अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स भरें
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा

देखें कुल पासिंग प्रतिशत

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 में इस बार कुल 85.19% छात्र पास हुए हैं. इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 86.23% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 84.09% दर्ज किया गया है. इस तरह एक बार फिर लड़कियों ने पास प्रतिशत के मामले में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है. बता दें, लगातार 8वीं बार बिहार बोर्ड ने अन्य सभी बोर्ड से पहले रिजल्ट जारी किया है.

वेबसाइट क्रैश होने पर कैसे देखें रिजल्ट?

अगर वेबसाइट क्रैश हो जाए या खुल नहीं रही हो तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यह तरीका काफी आसान है और इसमें इंटरनेट की जरूरत भी नहीं होती. SMS से रिजल्ट चेक करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें-

  • सबसे पहले अपने मोबाइल का मैसेज ऐप खोलें.
  • अब मैसेज में बड़े अक्षरों में BIHAR12 टाइप करें.
  • इसके बाद इस मैसेज को 56263 नंबर पर भेज दें.
  • कुछ ही देर में आपके मोबाइल पर SMS के जरिए आपका रिजल्ट आ जाएगा.

यह भी पढ़ें- Bihar Board 12th Result 2026: बिना इंटरनेट चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे देखें पूरी मार्कशीट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >