Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी

Bihar Board 12th Result 2026: शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने आज बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी किया. कॉमर्स स्ट्रीम में छात्राएं आगे रहीं. शिक्षा मंत्री ने टॉपर्स को बधाई दी.

Bihar Board 12th Result 2026: शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने आज बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी किया. कॉमर्स स्ट्रीम में स्टूडेंट्स ने शानदार परफॉर्म किया. बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा के रिजल्ट में इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है. रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.

बिहार बोर्ड का पासिंग प्रतिशत

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 में इस बार कुल 85.19% छात्र पास हुए हैं. इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 86.23% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 84.09% दर्ज किया गया है. इस तरह एक बार फिर लड़कियों ने पास प्रतिशत के मामले में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है.

लड़कियों ने मारी बाजी

  • अदिति कुमारी- 480 मार्क्स, 96.00% – रैंक 1
  • माही कुमारी – 476 मार्क्स, 95.20% – रैंक 2
  • निशिका श्री – 475 मार्क्स, 95.00% – रैंक 3

कैसे चेक करें बिहार बोर्ड का रिजल्ट? 

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर दिख रहे “Result” या “Intermediate Result” लिंक पर क्लिक करें
  • अब Bihar Board 12th Result 2026 के लिंक को ओपन करें
  • अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स भरें
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा

शिक्षा मंत्री ने टॉपर्स को दी बधाई

शिक्षा मंत्री ने कहा कि खुशी की बात है कि इस बार भी बिहार बोर्ड ने भारत में सबसे पहले रिजल्ट जारी किया. वहीं लड़कियों का परफॉर्मेंस लड़कों से अच्छा रहा. ये दर्शाता है कि बिहार महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ रहा है. शिक्षा मंत्री ने टॉपर्स को बधाई दी. कहा कि इस बार बोर्ड परीक्षा में अच्छा नहीं कर पाएं, वे निराश न हों.

यह भी पढ़ें- Bihar Board Result 2025: रिजल्ट से पहले देखें पिछले साल के टॉपर्स, लड़कियों ने मारी थी बाजी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >