Bihar Board 12th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 12वीं की परीक्षा 13 फरवरी तक चली. परीक्षा के खत्म होने के बाद अब स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार है. माता-पिता के मन में भी बस एक ही सवाल होता है कि आखिर रिजल्ट कब आएगा. रिजल्ट जानने की बेसब्री में कई बार स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता फेक खबरों के जाल में फंस जाते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि रिजल्ट कब तक आ सकता है और इसे कैसे चेक करें.
इन वेबसाइट पर देखें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
छात्र अपना स्कोरकार्ड इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर देख सकते हैं-
- results.biharboardonline.com
- biharboardonline.bihar.gov.in
- seniorsecondary.biharboardonline.com
Bihar Board 12th Result 2026: कैसे चेक करें बिहार बोर्ड रिजल्ट?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट interresult2025.com या interbiharboard.com.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए Examination Results सेक्शन पर क्लिक करें.
- इसके बाद Senior Secondary Annual Examination 2026 लिंक को चुनें.
- अब अपनी स्ट्रीम यानी साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स या वोकेशनल का चयन करें.
- निर्धारित स्थान पर अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें.
- Submit बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसे डाउनलोड या प्रिंट करके सेव कर लें.
रिजल्ट कब आ सकता है? (Expected Dates)
पिछले सालों के ट्रेंड को देखते हुए मालूम पड़ता है कि BSEB 12वीं रिजल्ट 2026 को 15 मार्च से 25 मार्च 2026 के बीच किसी भी दिन जारी किया जा सकता है. पिछले साल बोर्ड ने 25 मार्च को रिजल्ट जारी किया था.
फर्जी वेबसाइट्स से रहें सावधान
रिजल्ट के समय कई छात्र जल्दीबाजी में गूगल पर सर्च करते हुए गलत वेबसाइट पर पहुंच जाते हैं. इंटरनेट पर कई ऐसी साइट्स मौजूद हैं जो देखने में बिल्कुल ऑफिशियल वेबसाइट जैसी लगती हैं. लेकिन यह फर्जी होते हैं. इन फर्जी वेबसाइट पर जब आप अपनी पर्सनल डिटेल जैसे कि डेट ऑफ बर्थ और रोल नंबर डालते हैं तो आपके डेटा का दुरुपयोग हो सकता है.
यह भी पढ़ें- UP Board की परीक्षाएं खत्म, 1.5 लाख टीचर चेक करेंगे कॉपियां
