Bihar Board 10th Toppers 2025: कार मैकेनिक की बेटी ने बिहार बोर्ड मैट्रिक में गाड़ा झंडा, प्रिया को Rank 6

Bihar Board 10th Toppers 2025: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. बिहार बोर्ड टॉपर्स लिस्ट जारी होते ही बिहार के वैशाली की रहने वाली प्रिया कुमारी की चर्चा हर तरफ हो रही है.

Bihar Board 10th Toppers 2025: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा में कुल 82.11 फीसदी छात्र पास हुए. इस वर्ष कुल 15,58,077 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 12,79,294 सफल रहे. लड़कियों का पास प्रतिशत कई सालों बाद लड़कों से कम देखा गया है. इस साल लड़कों का पास प्रतिशत 83.65% रहा, जबकि लड़कियों में 80.67% ने सफलता हासिल की है.

बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी की गई. बिहार बोर्ड टॉपर्स लिस्ट जारी होते ही बिहार के वैशाली की रहने वाली प्रिया कुमारी की चर्चा हर तरफ हो रही है. प्रिया ने बोर्ड की परीक्षा रैंक 6 से पास हुई हैं.

Bihar Board 10th Toppers 2025 प्रिया कुमारी का रिजल्ट

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 में वैशाली जिले की प्रिया कुमारी ने 96.8% अंक प्राप्त कर राज्य में छठा स्थान प्राप्त किया है. प्रिया के पिता अमोद कुमार साह पेशे से कार मैकेनिक हैं. वहीं उनकी माता बेबी देवी जीविका में वर्किंग हैं. और उनकी इस सफलता ने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है.

प्रिया कुमारी एसएमएस हाई स्कूल, दिघी, वैशाली की छात्रा हैं. उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा 484 अंकों के साथ पास की है. उन्हें कुल 96.80% अंक प्राप्त हुए हैं. प्रिया कुमारी का सपना है कि वो बड़ी होकर आईपीएस बने. बता दें कि इस साल टॉप 10 रैंक में कुल 123 छात्रों का नाम है.

Bihar Board Toppers Prize: टॉपर्स के लिए दोगुना राशि

बिहार बोर्ड रिजल्ट के साथ-साठ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करता है. बिहार सरकार की तरफ से बोर्ड परीक्षा टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाने वाले छात्रों के लिए पुरस्कार की राशि घोषित की जाती है. बिहार बोर्ड ने इस साल टॉपर्स के लिए पुरस्कार राशि को दोगुना कर दिया है. पहले स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को अब 2 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर 1.5 लाख रुपये, और तीसरे स्थान पर 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी. इसके अलावा, टॉपर्स को लैपटॉप और स्कॉलरशिप का भी लाभ मिलेगा.

ये भी पढ़ें: आरा के दिव्यांश ने बिहार बोर्ड 10वीं में लहराया परचम, मिले 500 में से 484 मार्क्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >