Bihar Board 10th Results Out: 3 अप्रैल से करें स्क्रूटनी और कंपार्टमेंटल के लिए आवेदन

Bihar Board 10th Results Out: बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद रिजल्ट से नाखुश छात्र स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

Bihar Board 10th Results Out: बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट रविवार को जारी कर दिया गया. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा यह रिजल्ट आधिकारिक वेवबाइट biharboardonline.bihar.gov.in 2024 पर जारी की गई है. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि दसवीं के रिजल्ट से जो भी छात्र असंतुष्ट हैं, वे 3 अप्रैल से 9 अप्रैल तक स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए भी 3 अप्रैल से 9 अप्रैल तक आवेदन किया जाएगा. बोर्ड ने दसवीं के रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी की. दसवीं की परीक्षा में टॉप 10 में 51 छात्र-छात्राएं हैं.

Bihar Board 10th Results Out: 31 मई तक रिजल्ट

दसवीं की रिजल्ट के बाद विशेष परीक्षा और कंपार्टमेंटल परीक्षा होगी. विशेष परीक्षा उन छात्रों के लिए होती है जो किसी कारण से परीक्षा नहीं दे पाए थे. दो विषयों में फेल परीक्षार्थी कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. समिति ने इनका रिजल्ट 31 मई तक जारी करने का लक्ष्य रखा है. इस बार से मैट्रिक विशेष परीक्षा और मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा अलग-अलग होगी. जिन छात्रों को स्क्रूटनी के लिए अप्लाई करना होगा उन्हें 70 रुपए पर विषय के हिसाब से शुल्क देना होगा. बोर्ड ने कहा कि विशेष परीक्षा देने वाले छात्रों की मार्कशीट में कंपार्टमेंटल नहीं लिखा होगा.

Bihar Board 10th Results Out: ऐसे करें अप्लाई

  • बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
  • 10वीं स्क्रूटनी फॉर्म लिंक पर क्लिक करें.
  • नए रजिस्ट्रेशन पैनल पर क्लिक करें
  • एग्जाम टाइप और जिला चुनें
  • रोल नंबर और रोल कोड डालें
  • कैप्चा भरें
  • रजिस्टर करें.
  • दसवीं के लिए स्क्रूटनी फॉर्म भरें
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • अब फॉर्म सबमिट करें
  • एक कॉपी अपने पास रखें.

Also Read: Bihar Board 10th Result 2024: जारी हुआ 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, 82.91 प्रतिशत छात्र हुए पास

Also Read: Bihar Board 10th Results 2024: इस साल भी लड़कियों ने मारी बाजी, टॉप 5 में शामिल 3 लड़कियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >