वेबसाइट पर अपलोड हो रहा है बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां सबसे पहले करें चेक

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट तैयार कर लिया गया है. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की ओर से 10वीं के टॉपर्स का वेरिफिकेशन पूरा कर लिया गया है. बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है. छात्र अपना एडमिट कार्ड तैयार रख लें.

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की ओर से 10वीं का रिजल्ट लगभग तैयार कर लिया गया है. बोर्ड ने टॉपर्स का वेरिफिकेशन भी पूरा कर लिया है. ऐसे में माना जा रहा है कि बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट किसी भी समय जारी किया जा सकता है.

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर अपनी मार्कशीट चेक कर सकेंगे. इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर और रोल कोड पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट आते ही बिना किसी परेशानी के अपना परिणाम देख सकें.

Bihar Board 10th Result 2026 इन वेबसाइट्स पर करें चेक

  • bsebexam.com
  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • secondary.biharboardonline.com
  • results.biharboardonline.com
  • matricbiharboard.com

ऐसे चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Bihar Board 10th Result 2026 का लिंक दिखाई देगा.
  • उस लिंक पर क्लिक करें.
  • अब नया पेज खुलेगा जहां रोल नंबर और रोल कोड भरना होगा.
  • डिटेल्स भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर आपकी मार्कशीट दिखाई देगी.
  • भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट या स्क्रीनशॉट सेव कर लें.

जारी होगी टॉपर लिस्ट

बिहार बोर्ड हर साल की तरह इस बार भी रिजल्ट के साथ टॉपर लिस्ट जारी करेगा. रिजल्ट घोषित करने से पहले बोर्ड की ओर से टॉपर्स का वेरिफिकेशन किया जाता है. इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए टॉपर्स के नामों की घोषणा की जाती है.

रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स की पूरी लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में भी जारी कर दी जाएगी. इससे छात्र आसानी से देख सकेंगे कि इस साल किस छात्र ने टॉप किया है. बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार राज्यभर से करीब 15.85 लाख से ज्यादा छात्रों ने मैट्रिक की परीक्षा दी है.

यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड 10वीं के लिए टॉपर्स वेरिफिकेशन जारी, इन वेबसाइट्स पर आएगा रिजल्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >