Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद से सभी स्टूडेंट्स की नजर 10वीं के रिजल्ट पर है. इस साल 10वीं परीक्षा में करीब 15 लाख 12 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. ऐसे में सभी को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है. आइए, जानते हैं कि बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट कब तक जारी हो सकता है और पिछले साल का क्या ट्रेंड है.
पिछले साल कब आया था रिजल्ट?
10वीं का रिजल्ट आने से पहले यह जानना भी जरूरी है कि पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आया था. पिछले साल 2025 में बिहार बोर्ड ने 10वीं के नतीजे 29 मार्च 2025 को जारी किया था. हालांकि इस बार बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 30-31 मार्च को जारी कर सकता है.
देखें पिछले सालों का ट्रेंड
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट के पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो बोर्ड लगातार मार्च के आखिरी दिनों में नतीजे जारी करता रहा है. साल 2025 में रिजल्ट 29 मार्च को घोषित किया गया था, जबकि 2024 और 2023 में 31 मार्च को रिजल्ट जारी हुआ था. इससे साफ है कि बोर्ड हर साल लगभग एक ही समय पर रिजल्ट जारी करता है.
बीतें 3 सालों का ट्रेंड देखें
| वर्ष | रिजल्ट जारी होने की तारीख |
|---|---|
| 2025 | 29 मार्च |
| 2024 | 31 मार्च |
| 2023 | 31 मार्च |
टॉपर्स वेरिफिकेशन चल रहा है
बोर्ड ने टॉप 20 छात्र-छात्राओं का वेरिफिकेशन शुरू कर दिया है. ऐसे में उम्मीद है कि 30 से 31 मार्च के बीच रिजल्ट जारी किया जा सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं.
कहां देखें Bihar Board 10वीं का रिजल्ट?
रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं –
- bseexam.com
- biharboardonline.bihar.gov.in
- secondary.biharboardonline.com
- results.biharboardonline.com
- matricbiharboard.com
कैसे चेक करें Bihar Board 10th Result 2026?
- सबसे पहले किसी एक आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर “BSEB 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें
- सबमिट बटन पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें
यह भी पढ़ें- बिहार बोर्ड 12वीं स्क्रूटिनी के लिए आवेदन शुरू, इस दिन तक भरें फॉर्म
