बिहार बोर्ड 10वीं की मार्कशीट में कौन-कौन सी डिटेल्स होती हैं?

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं की मार्कशीट सिर्फ एक कागज नहीं, बल्कि आपके पूरे अकैडमिक रिकॉर्ड का आधार है. इस पर नाम, रोल नंबर, कोड जैसी कई डिटेल्स मिलेगी.

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स की नजर सबसे पहले अपनी मार्कशीट पर जाती है. मार्कशीट एक बहुत बड़ा डॉक्यूमेंट होता है, जिसकी जरूरत आपको फ्यूचर में हर जगह पड़ने वाली है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि बिहार बोर्ड मैट्रिक मार्कशीट में कौन-कौन सी जानकारी दी जाती है.

मार्कशीट में क्या-क्या होता है शामिल?

बिहार बोर्ड 10वीं की मार्कशीट में कई महत्वपूर्ण डिटेल्स दर्ज होती हैं, जो छात्र की पहचान और उसके प्रदर्शन दोनों को दर्शाती हैं.

मार्कशीट में कौन-कौन सी डिटेल्स मिलेगी?

बिहार बोर्ड 10वीं (मैट्रिक) की मार्कशीट में मुख्य रूप से छात्र का नाम, रोल नंबर/कोड, पिता का नाम, स्कूल का नाम, सब्जेक्ट वाइज मार्क्स (थ्योरी और प्रैक्टिकल), टोटल अंक जैसी कई डिटेल्स होती है.

प्वॉइंटर्स में देखें

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर/कोड
  • पिता का नाम
  • स्कूल का नाम
  • सब्जेक्ट वाइज मार्क्स (थ्योरी और प्रैक्टिकल)
  • टोटल मार्क्स
  • पास/फेल स्टेटस
  • डिवीजन

सबसे पहले मार्कशीट में स्टूडेंट का नाम, रोल नंबर और रोल कोड दिया होता है. यह जानकारी परीक्षा से जुड़ी पहचान के लिए जरूरी होती है. इसके साथ ही माता और पिता का नाम भी दर्ज रहता है, जिससे छात्र की पर्सनल डिटेल्स कन्फर्म होती हैं. इसके अलावा, जिस स्कूल से छात्र ने परीक्षा दी है, उसका नाम भी मार्कशीट में लिखा होता है. यह जानकारी आगे एडमिशन के समय काम आती है.

क्यों जरूरी है मार्कशीट?

यह डॉक्यूमेंट आगे 11वीं में एडमिशन, स्कॉलरशिप और अन्य शैक्षणिक प्रक्रियाओं के लिए जरूरी होता है. इसलिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि मार्कशीट में दी गई सभी जानकारी ध्यान से चेक करें और इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें.

कब आएगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?

10वीं के टॉपर्स का वेरिफिकेशन का लगभग पूरा हो चुका है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि एक से दो दिन के लिए रिजल्ट जारी किया जा सकता है. बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट शिक्षा मंत्री द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा.

कैसे चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?

  • आधिकारिक वेबसाइट -biharboardonline.in पर जाएं
  • “Bihar Board Matric Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें
  • ‘Submit’ पर क्लिक करें
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट रख लें

यह भी पढ़ें- जल्द जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, इन डिटेल्स को रखें तैयार 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >