Bihar Board Result 2026: 82% स्टूडेंट्स हुए थे पास, जानिए इस बार कब आएगा 10वीं का रिजल्ट

Bihar Board 10th Result 2026: जल्द ही बिहार बोर्ड का 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है. ऐसे में पिछले साल का आंकड़ा चर्चा में है.

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर इस समय सबसे ज्यादा चर्चा है. 12वीं के रिजल्ट के बाद, सबकी नजर 10वीं के रिजल्ट पर है. आइए इस बीच जानते हैं कि पिछले साल का 10वीं का रिजल्ट कैसा रहा.

पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?

साल 2025 में बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 82.11 प्रतिशत रहा था यानी करीब 82 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की थी. पिछले साल टॉपर्स ने शानदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में अब 2024 के रिजल्ट पर सबकी नजर है कि स्टूडेंट्स कैसा परफॉर्म करते हैं.

पिछले साल का रिजल्ट

  • खुशी कुमारी- 489
  • रंजन कुमार- 489
  • राजन मय- 489

तीनों टॉपर्स का स्कोर यह बताता है कि पिछले साल कड़ा कंपटीशन था.

लड़के-लड़कियों का प्रदर्शन

जेंडर वाइज आंकड़ों की बात करें तो लड़कों का पास प्रतिशत 83.67 रहा था, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 80.67 प्रतिशत था.

इस साल क्या रहेगा ट्रेंड?

अब सभी की नजर बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 पर टिकी है. क्या इस बार पास प्रतिशत में सुधार होगा या टॉपर्स के स्कोर में कोई नया रिकॉर्ड बनेगा, यह तो नतीजे जारी होने के बाद ही साफ होगा.

कहां देखें रिजल्ट?

  • bseexam.com
  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • secondary.biharboardonline.com
  • results.biharboardonline.com
  • matricbiharboard.com

कैसे देखें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?

  • सबसे पहले किसी एक आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर “BSEB 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें

यह भी पढ़ें- एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >