जल्द जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, इन डिटेल्स को रखें तैयार

Bihar Board 10th Result 2026: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी किया जाएगा. इसके बाद टॉपर्स लिस्ट जारी होगी.

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 अब कभी भी जारी हो सकता है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने रिजल्ट जारी करने के लिए लगभग पूरी तैयारी कर ली है. माना जा रहा है कि इस सप्ताह रिजल्ट जारी हो सकता है. आइए, जानते हैं कि बिहार बोर्ड रिजल्ट 10वीं कहां और कब जारी होगा और इसे कैसे देख सकते हैं.

टॉपर्स का इंटरव्यू हुआ पूरा

बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी करने से पहले टॉपर्स वेरिफिकेशन करता है. 10वीं के टॉपर्स का वेरिफिकेशन का लगभग पूरा हो चुका है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि एक से दो दिन के लिए रिजल्ट जारी किया जा सकता है.

रिजल्ट कहां होगा जारी?

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट शिक्षा मंत्री द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा. इसके बाद ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर रिजल्ट जारी किया जाएगा. स्टूडेंट्स लॉगिन डिटेल्स की मदद से इसे चेक कर सकेंगे. नीचे बताए गई वेबसाइट पर आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

  • bsebexam.com
  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • secondary.biharboardonline.com
  • results.biharboardonline.com
  • matricbiharboard.com

इन डिटेल्स को रखें तैयार

टॉपर्स वेरिफिकेशन और इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब रिजल्ट जारी होने में ज्यादा समय नहीं बचा है. स्टूडेंट्स को सलाह है कि वे अपनी डिटेल्स तैयार रखें और ऑफिशियल वेबसाइट्स पर नजर बनाए रखें, क्योंकि रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है. रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और रोल कोड तैयार रखें.

कैसे चेक करें Bihar Board 10th Result 2026?

रिजल्ट देखने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें-

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • “Bihar Board Matric Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें
  • ‘Submit’ पर क्लिक करें
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट रख लें

यह भी पढ़ें- बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए करें अप्लाई, नंबर बढ़ाने का मिलेगा मौका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >