Bank of Baroda Apprentice Admit Card 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने 5000 अप्रेंटिस पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर उपलब्ध करा दिया गया है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज सभी जानकारियों की जांच कर लें.
Bank of Baroda Apprentice Admit Card 2026: ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं.
- होमपेज पर Bank of Baroda Apprentice Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें.
- सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.
Bank of Baroda Apprentice Admit Card 2026 Download Here
बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 मई 2026 से शुरू हुई थी. आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जून 2026 कर दी गई थी. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 15 जून 2026 थी. भर्ती परीक्षा का आयोजन 21 जून 2026 को किया जाएगा. वहीं, परीक्षा का एडमिट कार्ड 19 जून 2026 को जारी कर दिया गया है.
60 मिनट की होगी ऑनलाइन परीक्षा
चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी. परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार (MCQs) की होगी और इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. सभी प्रश्नों के लिए कुल 100 अंक निर्धारित किए गए हैं. परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी. अच्छी बात यह है कि गलत उत्तर देने पर किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी.
परीक्षा में चार विषयों से सवाल पूछे जाएंगे. इनमें जनरल और फाइनेंशियल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एंड रीजनिंग एप्टीट्यूड, कंप्यूटर नॉलेज और जनरल इंग्लिश शामिल हैं. प्रत्येक सेक्शन से 25 प्रश्न पूछे जाएंगे और हर सेक्शन 25 अंकों का होगा.
यह भी पढ़ें: Google Microsoft नहीं… इस कंपनी ने NIT जमशेदपुर में दिया 94 लाख का प्लेसमेंट पैकेज
