RCM Bangalore में सर्वाधिक 44 लाख के पैकेज के साथ 100 प्रतिशत प्लेसमेंट

RCM Bangalore: रीजनल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट बैंगलोर ने 2023 के अपने एमबीए और पीजीडीएम बैचों के लिए 100 प्रतिशत प्लेसमेंट हासिल करने की घोषणा की है

रीजनल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट बेंगलुरु ने एमबीए और पीजीडीएम 2023 बैच के छात्र-छात्राओं का 100 प्रतिशत प्लेसमेंट कराकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. इस साल प्लेसमेंट ड्राइव में सबसे अधिक 44 लाख और औसतन 8.5 लाख का पैकेज मिला है. कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि प्लेसमेंट सीजन में इस बार सबसे अधिक संख्या में कंपनियां पहुंची थीं. इसमें बीएफएसआई, कांग्लोमरेट, कंस्ट्रक्शन एंड रियल एस्टेट, कंसल्टिंग, कंज्यूमर गुड्स, इ-कॉमर्स, हेल्थकेयर, लॉजिस्टिक एंड मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी, मीडिया एंड टेलीकम्युनिकेशन, यूटिलिटीज एंड एडुटेक से जुड़ी करीब 163 कंपनियां शामिल हैं. प्लेसमेंट सीजन में नौकरी हासिल करने वाले छात्रों ने अपनी सफलता का क्षेत्र आरसीएमबी के उच्च मानक शैक्षणिक पाठ्यक्रम को दिया है. कॉलेज के डीन ने बताया कि इंडस्ट्री की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आरसीएमबी के छात्रों को एडवांस एक्सएल, बिजनेस एनालिटिक्स, एआइ एंड एमएल, प्रोजेक्ट मैनेमेंट और इंटरनेशनल बूटकैंप में सर्टिफिकेशन प्रोग्राम में चलाया जाता है.इसके अलावा आरसीएमबी सिग्नेचर मेंटरशिप प्रोग्राम के जरिये यहां के प्रत्येक छात्रों को अनुभवी और पेशेवर शिक्षक अपनी देखरेख में कॉर्पोरेट की आवश्यकताओं के अनुसार उन्हें तैयार करते हैं. वहीं, कॉलेज के शिक्षकों ने सफल छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.

क्यों खास और सबसे अलग है आरसीएमबी

नए युग के शहर बैंगलोर में अत्याधुनिक प्रबंधन पेशेवरों की बढ़ती मांग के साथ, आरसीएम बैंगलोर परिसर ने अपनी स्थापना के बाद से कुछ ही समय में अपनी उपयोगिता साबित कर दी है. कॉर्पोरेट इंटरफ़ेस, उद्योग अनुभव, वैश्विक प्रदर्शन और उच्च प्लेसमेंट के साथ कक्षा में सर्वश्रेष्ठ संकाय बहुत सारी प्रशंसा अर्जित करता है.

आरसीएमबी को मिले हैं कई प्रतिष्ठित पुरस्कार

आरसीएमबी ने विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों और निजी निकायों द्वारा मान्यता प्राप्त करके अपनी उत्कृष्टता साबित की है. हमें सिलिकॉन इंडिया द्वारा इंडस्ट्री इंटरफेस इंडिया 2018 में 5वां स्थान दिया गया है, अकादमिक उत्कृष्टता 2018 में सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन कॉलेज और इंडो ग्लोबल चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर-2018 में सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन कॉलेज के रूप में मान्यता दी गई है. हमें अपने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को आकार देने और उन्हें बिजनेस लीडर बनने में मदद करने के हमारे प्रयासों के लिए ऐसे कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले हैं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >