RBSE 10th Result 2025 Date OUT: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल, rajresults.nic.in पर करें चेक

RBSE 10th Result 2025 Date OUT: राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट कल यानी 28 मई 2025 को जारी होगा. रिजल्ट की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते हैं.

RBSE 10th Result 2025 Date OUT: राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट कल यानी 28 मई 2025 को जारी होगा. रिजल्ट की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते हैं.

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान बोर्ड दसवीं का रिजल्ट 2025 बुधवार 28 मई को जारी हो रहा है. आरबीएसई अजमेर बोर्ड 10वीं रिजल्ट link वेबसाइट rajresults.nic.in पर एक्टिव होगा. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

RBSE 10th Result 2025 ऐसे चेक करें राजस्थान बोर्ड रिजल्ट

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाएं.
  • इसके बाद होम पेज पर आपको 10वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा.
  • इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें.
  • इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.

RBSE ने दी जानकारी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से कल 28 मई 2025 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा. परीक्षा में उपस्थित छात्र अपना राजस्थान बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेब rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे. पिछले साल राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में झुंझुनूं जिला अव्वल रहा था.

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट में छात्राओं का पास प्रतिशत अक्सर ही छात्रों से ज्यादा रहा है. बीते वर्ष भी राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट में लड़कों का पास प्रतिशत 92.64, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत93.46 रहा था. राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम के साथ प्रवेशिका का रिजल्ट भी जारी करेगा.

ये भी पढ़ें: कैसा रहा झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >