Raksha Bandhan Special Assembly 2026: रक्षाबंधन पर्व पर कई स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. ऐसे में इस रक्षाबंधन स्कूल में Special Assembly का आयोजन किया जा सकता है, जिसमें प्रार्थना से लेकर राखी मेकिंग, स्पीच, कविता, नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पर्यावरण-अनुकूल राखी जैसी गतिविधियों को शामिल किया जा सकता है. आइए इस आर्टिकल में हम जानते हैं, कि आप किस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों में इस पर्व को लेकर उत्साह बढ़ा सकते हैं.
Raksha Bandhan Special Assembly की शुरुआत कैसे करें?
स्कूल की स्पेशल असेंबली की शुरुआत सामान्य प्रार्थना सभा की तरह प्रार्थना और स्वागत भाषण से की जा सकती है. इसके बाद एंकरिंग कर रहे छात्र रक्षाबंधन के महत्व और भाई-बहन के रिश्ते के बारे में जानकारी दे सकते हैं. इसके बाद छात्र सभी को बता सकते हैं कि रक्षाबंधन केवल एक धागा बांधने का त्योहार नहीं, बल्कि प्यार, विश्वास, सम्मान, देखभाल और जिम्मेदारी का संदेश देने वाला पर्व है. इस तरह बच्चों को त्योहार की सांस्कृतिक परंपरा के साथ उसके भावनात्मक और सामाजिक महत्व को भी समझाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: राखी की तस्वीरें होंगी खास, जब भाई-बहन की फोटो पर होंगे ये मजेदार Captions
Raksha Bandhan Special Speech: रक्षाबंधन पर विशेष भाषण
असेंबली में एक या दो छात्रों से Raksha Bandhan Speech दिलाई जा सकती है. भाषण में छात्र बता सकते हैं कि रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने वाला पर्व है और इस दिन भाई-बहन एक-दूसरे के प्रति प्रेम एवं जिम्मेदारी का संकल्प लेते हैं. भाषण को बहुत लंबा रखने के बजाय 2 से 3 मिनट का रखा जा सकता है, ताकि छोटे बच्चे भी आसानी से इसे प्रस्तुत कर सकें.
Rakhi Making Competition: हाथों से राखी बनाने की एक्टिविटी
रक्षाबंधन स्पेशल असेंबली के साथ Rakhi Making Competition कराया जा सकता है. बच्चों को रंगीन धागे, मोती, रिबन, पेपर, ऊन, फोम शीट और अन्य सुरक्षित क्राफ्ट सामग्री देकर अपनी पसंद की राखी बनाने के लिए कहा जा सकता है. स्कूलों में ऐसी गतिविधियां छात्रों को त्योहार की परंपरा से जोड़ने का अच्छा माध्यम बन सकती हैं. प्रतियोगिता को अलग-अलग कक्षाओं के अनुसार आयोजित किया जा सकता है. उदाहरण के लिए छोटे बच्चों के लिए आसान डिजाइन और बड़ी कक्षाओं के छात्रों के लिए Best Out of Waste या Eco-Friendly Rakhi की थीम रखी जा सकती है.
Eco-Friendly Rakhi Making Activity: ऐसे बना सकते हैं राखी
स्कूल रक्षाबंधन को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए Eco-Friendly Rakhi Making Activity भी कराया जा सकता हैं. इसमें छात्र ऊन, रंगीन पेपर और बटन जैसी चीजों से राखी बना सकते हैं. कुछ स्कूलों में रक्षाबंधन के दौरान छात्रों के लिए Eco-Friendly और Handmade Rakhi Making काॅम्पिटिशन आयोजित की जाती है.
ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan Craft Ideas 2026: ऐसे बनाएं आसान और सुंदर हैंडमेड राखी, देखें DIY आइडियाज
Raksha Bandhan Role Play: बच्चे कर सकते हैं राल प्ले
रक्षाबंधन के अवसर पर छात्रों से रोल प्ले कराया जा सकता है. नाटक की कहानी भाई-बहन के प्रेम, एक-दूसरे की मदद, परिवार में सहयोग और जिम्मेदारी जैसे विषयों पर आधारित हो सकती है. नाटक में यह संदेश दिया जा सकता है कि भाई-बहन का रिश्ता केवल एक दिन का नहीं, बल्कि जीवनभर एक-दूसरे का साथ देने और सम्मान करने का रिश्ता है.
Rakhi Tying Ceremony: सामूहिक राखी बांधने की परंपरा
असेंबली के अंत में Rakhi Tying Ceremony आयोजित की जा सकती है. इसमें छात्र अपने भाई-बहन के साथ राखी बांधने की गतिविधि कर सकते हैं. इसके अलावा स्कूल में दाेस्त एक दूसरे को राखी बांध सकते हैं. इससे उनके मन में एक दूसरे के लिए प्यार और सम्मान की भावना बढ़ेगी.
Best Rakhi और Best Presentation Awards
कार्यक्रम के अंत में छात्रों को उनकी क्रिएटिविटी के लिए गिप्ट्स देने का आयोजन किया जा सकता है. जसमें बेस्ट होममेड राखी, इको फ्रेंडली राखी, बेस्ट स्पीच, पोयम, कल्चरल परफॉर्मेंस और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट राखी बनाने जैसी कैटेगरी शामिल हो.
ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार चुनें कपड़ों और राखी का रंग, जानें किस राशि के लिए क्या है शुभ
