NEET MDS 2024: क्या स्थगित होगी नीट की परीक्षा? जानें लेटेस्ट अपडेट

NEET MDS 2024: अखिल भारतीय छात्र संघ (AISU) द्वारा प्राप्त एक आरटीआई जवाब के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय नीट एमडीएस (NEET MDS 2024) परीक्षापरीक्षा को जुलाई तक स्थगित करने के अनुरोध पर विचार कर रहा है. NEET MDS NBEMS द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है और वर्तमान में 18 मार्च को निर्धारित है.

NEET MDS 2024: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय वर्तमान में नीट एमडीएस (NEET MDS 2024) परीक्षा को जुलाई तक स्थगित करने के अनुरोध पर विचार कर रहा है. अखिल भारतीय छात्र संघ (AISU) द्वारा प्राप्त एक आरटीआई जवाब के अनुसार, अनुरोध अभी भी प्रक्रिया में है. छात्र संघ द्वारा प्राप्त एक आरटीआई जवाब के अनुसार, नीट एमडीएस (NEET MDS 2024) परीक्षा को जुलाई तक स्थगित करने का उनका अनुरोध अभी भी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में ‘प्रक्रियाधीन’ है. बयान में कहा गया है, ‘एनईईटी एमडीएस परीक्षा अनुसूची के संबंध में कुछ अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं जो इस मंत्रालय में ‘प्रक्रियाधीन’ हैं.’

DSSSB Admit Card 2024 Out: ज्यूडिशियल असिस्टेंट, पीए सहित विभिन्न पदों के लिए एडमिट कार्ड रिलीज

NEET MDS 2024: नीट एमडीएस 2024 परीक्षा क्या है?
शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए एमडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट एमडीएस (NEET MDS 2024) परीक्षा एकल पात्रता सह प्रवेश परीक्षा होगी. परीक्षा 18 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा विभिन्न एनबीईएमएस परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. दूसरे शब्दों में, एनईईटी-एमडीएस एक पात्रता-सह-रैंकिंग परीक्षा है जो डेंटस्ट एक्ट, 1948 (समय-समय पर संशोधित) के तहत विभिन्न एमडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एकल प्रवेश परीक्षा के रूप में निर्धारित है.

परीक्षा स्थगित करने के लिए दायर की गयी थी याचिका
नीट एग्जाम में भाग लेने जा रहे स्टूडेंट्स की ओर से यह याचिका दायर की गयी थी कि नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) को इस एग्जाम को जुलाई 2024 तक स्थगित करने का आदेश दिया जाए और साथ ही इंटर्नशिप कटऑफ डेट को भी एक्सटेंड किया जाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >