PMCH Patna Admission: अगर आपका सपना डॉक्टर बनने का है और आप बिहार के सबसे फेमस सरकारी मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करना चाहते हैं, तो पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. वर्ष 1925 में स्थापित PMCH देश के सबसे पुराने और प्रसिद्ध मेडिकल कॉलेजों में शामिल है. यहां हर साल एमबीबीएस (MBBS), एमडी,एमएस (MD,MS) और पैरामेडिकल कोर्सेज में एडमिशन के लिए हजारों स्टूडेंट्स आवेदन करते हैं. आइए जानते हैं PMCH में एडमिशन, फीस, एलिजिबिलिटी और करियर से जुड़ी जरूरी जानकारी.
PMCH Patna Admission: में कौन-कौन से कोर्स होते हैं?
PMCH में MBBS की 200 सीटें हैं, जिनमें एडमिशन NEET UG के जरिए होता है. MBBS की ऐनुअल फीस करीब 15,000 से 20,000 रुपये के बीच रहती है. वहीं MD,MS की 100 से अधिक सीटों पर एडमिशन NEET PG के जरिए मिलता है और इसकी ऐनुअल फीस लगभग 10,000 से 15,000 रुपये है. इसके अलावा पैरामेडिकल और GNM कोर्सेज में भी स्टेट लेवल एंट्रेंस प्रोसेस के तहत एडमिशन दिया जाता है.
ये भी पढ़ें: Jharkhand Medical Counselling: JCECEB का सर्वर लगातार चौथे दिन डाउन, बढ़ सकती है च्वाइस फिलिंग की तारीख
MBBS के लिए क्या एलिजिबिलिटी है?
MBBS में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स का 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (PCB) सब्जेक्ट के साथ कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है. रिजर्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट के लिए कम से कम 40 प्रतिशत मार्क्स तय हैं. साथ ही एडमिशन के समय कैंडिडेट की मिनिमम ऐज 17 वर्ष होनी चाहिए.
एडमिशन कैसे मिलता है?
PMCH में MBBS की 15 प्रतिशत सीटों पर एडमिशन MCC की ऑल इंडिया काउंसलिंग के जरिए होता है, जबकि 85 प्रतिशत बिहार राज्य कोटा की सीटों पर BCECEB (UGMAC) काउंसलिंग के माध्यम से एडमिशन दिया जाता है. वहीं MD,MS में एडमिशन के लिए NMC से मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS डिग्री, एक वर्ष की जरूरी इंटर्नशिप और NEET PG में पास होना जरूरी है.
PMCH Patna Admission: फीस, इंटर्नशिप और करियर
सरकारी मेडिकल कॉलेज होने के कारण PMCH में पढ़ाई काफी किफायती मानी जाती है. पूरे MBBS कोर्स की ट्यूशन और एडमिशन फीस मिलाकर कुल खर्च लगभग 1.5 लाख रुपये से कम रहता है. MBBS के बाद एक साल की जरूरी रोटेटिंग इंटर्नशिप करनी होती है, जिसमें संस्थान और सरकारी नियमों के अनुसार स्टाइपेंड दिया जाता है.
PMCH से पढ़ाई पूरी करने के बाद स्टूडेंट्स सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल में डॉक्टर के रूप में काम कर सकते हैं. इसके अलावा BPSC के माध्यम से मेडिकल ऑफिसर बनने या NEET PG के जरिए MD,MS जैसी हायर एजुकेशन का विकल्प भी उपलब्ध रहता है.
ये भी पढ़ें: NEET-UG अभ्यर्थी को कलकत्ता हाईकोर्ट ने दी राहत, कहा- EWS सर्टिफिकेट जारी करने पर तुरंत विचार करे प्रशासन
