Patna High Court Assistant Vacancy 2026: अगर आप भी ग्रेजुएशन पास हैं और किसी सरकारी ऑफिस या कोर्ट में एक रेप्यूटेड और हाई पेइंग जॉब का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. पटना हाईकोर्ट (Patna High Court) में Ex-Cadre Assistant (Group-C) के कुल 68 पदों पर वैकेंसी का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है.
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2026 तय की गई है. सैलरी की बात करें तो असिस्टेंट पद पर 25,500 से 81,100 (Level-4) का पे-स्केल मिलेगा, जिसमें अन्य अलाउंसेस और सरकारी भत्ते भी शामिल होंगे. अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, तो आज ही अपना फॉर्म भर लें.
शैक्षणिक योग्यता
पटना हाईकोर्ट असिस्टेंट वैकेंसी में अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स का ग्रेजुएट होना जरूरी है. किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में 1 जनवरी 2026 तक ग्रेजुएशन की डिग्री मान्य होगी. साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 6 महीने का कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा का सर्टिफिकेट (DCA Certificate) होना चाहिए.
आयु सीमा
1 जनवरी 2026 को कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए. कैटेगरी वाइज अधिकतम आयु सीमा इस प्रकार है:
- General, EWS - (पुरुष): अधिकतम 37 वर्ष
- General, EWS - (महिला), BC, EBC (पुरुष व महिला): अधिकतम 40 वर्ष
- SC, ST (पुरुष व महिला): अधिकतम 42 वर्ष
बिहार के स्थायी निवासी आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
सेलेक्शन प्रोसेस
- लिखित परीक्षा (Written Test): कैंडिडेट्स को सबसे पहले 100 अंकों का MCQ बेस्ड टेस्ट देना होगा. जिसमें इंग्लिश, रीजनिंग, मैथ्स, जीके, हिंदी और कंप्यूटर के सवाल होंगे.
- कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट (CPT): लिखित परीक्षा के बाद वर्ड प्रोसेसिंग, स्प्रेडशीट (Excel) और इंटरनेट नॉलेज का टेस्ट किया जाएगा. हालांकि इसे क्वालिफाइंग रखा गया है.
- इंटरव्यू (Interview): इन दोनों चरणों से गुजरने के बाद 10 अंकों का पर्सनल इंटरव्यू होगा.
इस वैकेंसी का विज्ञापन नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं.
EX-CADRE ASSISTANT RECRUITMENT EXAMINATION, 2026 ADVERTISEMENT.
आवेदन फीस
- जनरल, BC, EBC, EWS कैंडिडेट: 1,500
- SC / ST / दिव्यांग कैंडिडेट (केवल बिहार के निवासी): 750
- पेमेंट मोड: ऑनलाइन (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग).
ये भी पढ़ें: 1 लाख से ज्यादा होगी सैलरी, ISRO में साइंटिस्ट बनने का मौका
ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
- पटना हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर बाएं मेन्यू में दिख रहे 'Recruitments' ऑप्शन पर क्लिक करें.
- "Ex-Cadre Assistant Recruitment Examination, 2026 Advertisement No. PHC/03/2026" लिंक पर क्लिक कर सबसे पहले रजिस्टर पर क्लिक करें.
- इसमें अपनी डिटेल्स भरकर 'Registration' पूरा करें और लॉगिन आईडी जनरेट करें.
- फिर 'Log In' ऑप्शन पर क्लिक कर अपने यूजर आईडी से लॉगिन करें और मांगी गई जानकारी ध्यान से भरें.
- फिर लाइव फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- लास्ट में ऑनलाइन फीस पे करके अपना फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर रख लें.
आप डायरेक्ट नीचे दिए लिंक पर भी क्लिक कर फॉर्म भर कर सकते हैं.
Ex-Cadre Assistant Recruitment Examination, 2026 Apply Online
ये भी पढ़ें: BPSC TRE 4 में 32388 भर्ती लेटेस्ट अपडेट, प्राइमरी में 3800 से ज्यादा पोस्ट
