NIT Patna के छात्रों को झटका! फाइनल प्लेसमेंट से पहले जॉब ऑफर कैंसल

NIT Patna Placement: NIT Patna की ओर से कुछ समय पहले Oracle में कुछ स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर हुआ था. लेकिन किसी कारण से उनकी नौकरी रद्द हो गई है.

NIT Patna Placement 2026: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) पटना के 2026 बैच के कुछ छात्रों को बड़ा झटका लगा है. टेक कंपनी Oracle में फुल -टाइम जॉब ऑफर किसी कारण से वापस ले लिया गया है. कंपनी के पुनर्गठन के कारण ऐसा हुआ है. ऐसे में NIT पटना ने अपने पूर्व स्टूडेंट्स और कंपनी से इन स्टूडेंट्स को रोजगार देने की अपील की है.

NIT ने Alumni औ रिक्रूटर्स से मांगी मदद

NIT Patna के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल ने अपने पूर्व छात्रों (Alumni) और रिक्रूटर्स से अपील की है कि 2026 बैच के जिन छात्रों की नौकरी किसी कारणवश नहीं मिल पाई है, उन्हें जॉब दिलाने में मदद करें. Oracle ने इन स्टूडेंट्स को फुल-टाइम जॉब ऑफर किया था लेकिन Organizational Restructuring के कारण ये ऑफर रद्द हो गया है.

NIT Patna लिंक्डइन पोस्ट

पढ़ाई पूरी कर चुके थे स्टूडेंट्स

NIT पटना के ये स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके थे और इंटर्नशिप भी पूरी कर चुके थे और फुल टाइम नौकरी का वेट कर रहे थे. अब वे एक्टिव रूप से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, बैकएंड डेवलपमेंट, फुल-स्टैक डेवलपमेंट, सिस्टम्स इंजीनियरिंग में नए मौके की तलाश में हैं.

NIT पटना में कैसे मिलता है एडमिशन?

NIT पटना में स्टूडेंट्स को टेक्निकल एजुकेशन, मॉडर्न फैसिलिटी और बेहतरीन प्लेसमेंट के अवसर मिलते हैं. गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट होने के कारण यहां फीस भी कम है, जिससे यह इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स के लिए अच्छा ऑप्शन है. NIT पटना में विभिन्न कोर्स में एडमिशन नेशनल लेवल के एग्जाम के द्वारा किया जाता है. BTech कोर्स में एडमिशन लेने के लिए JEE Main एग्जाम पास करना पड़ता है. JEE Main के रैंक के आधार पर JoSAA काउंसलिंग के जरिए सीट अलॉटमेंट की जाती है. GATE स्कोर के आधार पर MTech कोर्स में एडमिशन मिलता है.

यह भी पढ़ें- MBA के लिए टॉप 10 कॉलेज, देखें फीस और एडमिशन प्रोसेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >