NICL Assistant Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी अपडेट है. National Insurance Company Limited (NICL) में Assistant (Class III Cadre) के 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना जल्द अपना फॉर्म अप्लाई कर दें. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है.
500 पदों पर होगी भर्ती
NICL इस भर्ती के जरिए Assistant (Class III Cadre) के कुल 500 पदों पर नियुक्ति करेगा. इन पदों पर चयनित स्टूडेंट्स की नियुक्ति देश के अलग-अलग राज्यों और कार्यालयों में की जाएगी. भर्ती में SC, ST, OBC, EWS, PwBD, Ex-Servicemen समेत विभिन्न आरक्षित वर्गों के लिए भी नियमानुसार सीटें निर्धारित की गई हैं.
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पास कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं. आवेदक की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए. आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं आरक्षित वर्ग के स्टूडेंट्स को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.
ये भी पढ़ें: सरकारी नवरत्न कंपनी में नौकरी पाने का मौका, पाएं 60 हजार रुपये महीना
ऐसे होगा चयन
स्टूडेंट्स का चयन दो चरणों की ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. पहले Preliminary Exam होगा. इसमें सफल होने वाले कैंडिडेट Main Exam में शामिल होंगे. Main Exam पास करने के बाद Regional Language Test लिया जाएगा. Preliminary परीक्षा की तारीख 27 अगस्त 2026 को और Main Exam 30 अक्टूबर 2026 को निर्धारित की गई है.
आप NICL Assistant Recruitment 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं.
NICL Assistant Recruitment 2026 Official Notification
आवेदन फीस और जरूरी बातें
SC, ST, PwBD और Ex-Servicemen स्टूडेंट्स से आवेदन फीस नहीं लिया जाएगा. वहीं अन्य सभी कैटेगरी के स्टूडेंट्स को 850 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा.
चयनित स्टूडेंट्स को शुरुआती छह महीने की प्रोबेशन अवधि पूरी करनी होगी. इस दौरान उनके कार्य प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा.
इच्छुक कैंडिडेट आवेदन करने से पहले पात्रता, आयु सीमा और अन्य सभी शर्तों को अच्छी तरह पढ़ लें. इसके बाद NICL की ऑफिशियल वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पूरा करें. ध्यान रखें आवेदन की आखिरी तारीख 7 अगस्त 2026 ही है. ऐसे में आखिरी समय की जल्दबाजी से बचने के लिए समय रहते आवेदन कर दें.
ये भी पढ़ें: MP में 2106 पदों पर वैकेंसी, सैलरी होगी 60000 से ज्यादा
