NEET UG Result में उत्तर प्रदेश के छात्रों का जलवा, किस राज्य का रहा सबसे कमजोर प्रदर्शन?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG के Result जारी कर दिए हैं. इसमें राज्यों के प्रदर्शन के दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं. NTA द्वारा जारी किए गए डेटा के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सबसे आगे है. यूपी से रिकॉर्ड 1.70 लाख से अधिक स्टूडेंट्स सफल हुए हैं. वहीं टॉपर्स की लिस्ट में राजस्थान, बिहार और पंजाब जैसे राज्यों का दबदबा रहा है.

NEET UG Result 2026 की घोषणा के बाद देश भर के सफल स्टूडेंट्स में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. इस साल 11.21 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की है. NTA द्वारा जारी स्टेट वाइज डेटा का एनालिसिस करें तो हिंदी पट्टी के राज्यों का दबदबा साफ नजर आ रहा है. आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि किस राज्य के कितने स्टूडेंट्स ने बाजी मारी, कहां का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा.

उत्तर प्रदेश ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा स्टूडेंट सफल

जनसंख्या के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश ने नीट में परचम लहराया है. यूपी से इस साल सबसे ज्यादा 1 लाख 70 हजार 770 स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इसका मतलब है कि हर 7 में से 1 सफल स्टूडेंट यूपी से है. वहीं दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र रहा. वहां से 1.07 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने सफलता प्राप्त की है.

राजस्थान का सक्सेस रेट रहा सबसे बेस्ट

रिजल्ट की कुल संख्या के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है. लेकिन सक्सेस रेट के मामले में राजस्थान नंबर वन बन गया है. राजस्थान से कुल 1.92 लाख स्टूडेंट परीक्षा में बैठे थे. इनमें से 1.33 लाख से अधिक स्टूडेंट्स पास हुए हैं. यानी राजस्थान के 69% स्टूडेंट्स इस परीक्षा में पास हुए हैं.

इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रदर्शन रहा सबसे कमजोर

एनटीए के आंकड़ों के अनुसार, भौगोलिक परिस्थितियों और कम आबादी के कारण देश के छोटे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) में सफल होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या सबसे कम रही है.

लक्षद्वीप: इस केंद्र शासित प्रदेश से सबसे कम स्टूडेंट क्वालिफाई हुए हैं. यहां से क्वालिफाई हुए स्टूडेंट्स की संख्या सिर्फ 43 हैं.

लद्दाख और अंडमान: यहां भी सफल स्टूडेंट्स का आंकड़ा बेहद सीमित रहा. हालांकि इन दुर्गम क्षेत्रों से भी स्टेट टॉपर्स ने बेहतरीन स्कोर किया है.

पूर्वोत्तर के राज्य: सिक्किम, मिजोरम और नागालैंड में भी पास होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या बहुत कम हैं.

कुछ प्रमुख राज्यों के आंकड़े इस प्रकार हैं

राज्यपरीक्षा में बैठे कुल स्टूडेंट्सपास स्टूडेंट्स की संख्या
उत्तर प्रदेश328847170770
बिहार14007968968
राजस्थान 192023133140
वेस्ट बंगाल9338152746
महाराष्ट्र201100107304
मध्य प्रदेश10551455655
हरियाणा5928736622
दिल्ली5384635132
गुजरात6883338146
झारखंड3505119039
ओडिशा5000928336
सिक्किम1092579
लद्दाख899491
अंडमान निकोबार717369
लक्षद्वीप9043

बाकि और State Wise आंकड़े नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं.

State Wise Data of NEET UG Candidates Qualified In 2026




प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >