पहली बार NEET परीक्षा देने वालों का दिखा जलवा, टॉप 138 में 93% फ्रेशर्स

NEET UG Result 2026: जयपुर के उपलक्ष्य जिन्होंने NEET UG में AIR रैंक 3 हासिल की है, उनका ये पहला अटेंप्ट था. इसी तरह और भी कैंडिडेट्स हैं, जिन्होंने अपने पहले प्रयास में नीट परीक्षा में सफलता हासिल की थी. NTA ने एक डाटा शेयर किया है, जिसके अनुसार NEET टॉप 138 में 93% फ्रेशर्स हैं.

NEET UG Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार के नतीजों में पहली बार परीक्षा देने वाले (Freshers) कैंडिडेट्स का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है. NTA के अनुसार, टॉप 138 रैंक हासिल करने वाले 93 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने पहली बार NEET UG परीक्षा दी थी. इससे साफ है कि इस साल मेरिट लिस्ट में फ्रेशर्स का दबदबा रहा.

AIR 1 और AIR 2 भी पहले प्रयास में सफल

NEET UG 2026 के ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल करने वाले आर्यन गुप्ता ने अपने पहले ही प्रयास में देशभर में पहला स्थान हासिल किया. वहीं हरियाणा के पांशुल बंसल, जिन्होंने AIR 2 प्राप्त की, उनका भी यह पहला प्रयास था. दोनों छात्रों ने बिना ड्रॉप लिए शानदार प्रदर्शन किया है. इन दोनों टॉपर की सफलता ये साबित करती है कि सही स्ट्रैटजी और रेगुलर प्रैक्टिस से पहले प्रयास में भी सफलता हासिल की जा सकती है.

जयपुर के उपलक्ष्य गोयल ने भी पहले प्रयास में बनाई जगह

राजस्थान के जयपुर निवासी उपलक्ष्य गोयल ने भी अपने पहले प्रयास में NEET UG में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की. उनकी उपलब्धि उन छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो 12वीं के साथ या उसके तुरंत बाद पहली बार NEET की तैयारी करते हैं.

NEET रिजल्ट से फ्रेशर के लिए मिला मैसेज

2026 का नीट रिजल्ट बताता है कि पहली बार परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों ने न केवल सफलता हासिल की, बल्कि टॉप रैंकर्स की लिस्ट में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई.

पहले प्रयास में सफलता क्यों है खास?

NEET देश की सबसे कठिन प्रवेश परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. हर साल लाखों कैंडिडेट्स इसमें शामिल होते हैं, जिनमें कई ड्रॉप लेकर दोबारा परीक्षा देते हैं. ऐसे में पहले ही प्रयास में टॉप रैंक हासिल करना किसी उपलब्धि से कम नहीं. साथ ही इससे ये मैसेज मिलता है कि फ्रेश माइंड और लगातार मेहनत करने वालों की सफलता का चांस बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें- 30000 AIR पर भी मिल सकता है सरकारी MBBS कॉलेज?


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >