NEET UG Rank For Govt College: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. सफल कैंडिडेट्स की नजर एडमिशन पर है. छात्रों के बीच बड़ा सवाल ये है कि कितने ऑल इंडिया रैंक पर उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS मिलेगा. पिछले साल की क्लोजिंग रैंक से आइए समझते हैं क्या है स्थिति.
किस रैंक तक पॉसिबल है सरकारी मेडिकल कॉलेज?
पिछले साल ऑल इंडिया कोटा (AIQ) काउंसलिंग के क्लोजिंग रैंक को देखें तो 30 हजार तक रैंक वाले कई उम्मीदवारों को सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS सीट मिली थी. ऐसे में कहा जा सकता है इस साल भी पॉसिबल है कि 30 हजार रैंक तक वालों को सरकारी कॉलेज मिलने की उम्मीद है. हालांकि, फाइनल सीट अलॉटमेंट इस साल के कटऑफ, सीट की उपलब्धता आदि पर निर्भर करेगा.
30 हजार तक AIR पर कैसी हो सकती हैं संभावनाएं?
यदि उम्मीदवार की AIR 30,000 तक है, तो उसके पास कई सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS सीट पाने की अच्छी संभावना रहती है. टॉप मेडिकल कॉलेज जैसे कि AIIMS के लिए बेहतर रैंक की जरूरत होती है. लेकिन इसके अलावा कई स्टेट मेडिकल कॉलेज हैं जो 30 हजार रैंक पर भी एडमिशन देते हैं.
पिछले साल के ट्रेंड से क्या संकेत मिलते हैं?
पिछले वर्ष AIQ काउंसलिंग में कई सरकारी मेडिकल कॉलेजों की MBBS सीटों का क्लोजिंग रैंक 30 हजार के आसपास या उससे अधिक तक गया था. हालांकि, यह सभी कॉलेजों और सभी कैटेगरी में समान नहीं था. लोकप्रिय कॉलेजों में क्लोजिंग रैंक काफी कम रही, जबकि नए या कम पसंद किए जाने वाले कॉलेजों में अधिक रैंक पर भी सीटें आवंटित हुईं.
इस साल बढ़ी हैं MBBS सीटें
2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए देश में 9,911 नई MBBS सीटें जोड़ी गई हैं. इसके बाद कुल MBBS सीटों की संख्या बढ़कर 1,36,939 हो गई है. सीटों में वृद्धि से उम्मीदवारों के लिए अवसर बढ़े हैं. इस बार के NEET UG रिजल्ट को देखें अगर तो करीब 11 लाख कैंडिडेट्स सफल हुए हैं. ऐसे में कंपटीशन काफी टफ होने वाला है.
किन बातों पर निर्भर करेगा एडमिशन?
सरकारी MBBS सीट मिलने की संभावना केवल AIR पर निर्भर नहीं करती. इसके साथ कई अन्य फैक्टर्स-
- कैंडिडेट्स की कैटेगरी (General, OBC, SC, ST, EWS)
- ऑल इंडिया कोटा (15%) या स्टेट कोटा (85%)
- कॉलेज और राज्य की प्राथमिकता
- उपलब्ध सीटों की संख्या
- काउंसलिंग के प्रत्येक राउंड में सीटों की स्थिति
यह भी पढ़ें- NEET UG Topper ने बताया अपनी सफलता का राज
