NEET UG Result के बाद अब काउंसिलिंग की बारी, ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स अभी देख लें

NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी का रिजल्ट जारी होने के बाद अब काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर एडमिशन पाने के लिए इस काउंसिलिंग प्रक्रिया से गुजरना होता है. जानिए ऑल इंडिया और स्टेट कोटा काउंसिलिंग से जुड़े नियम और जरूरी डॉक्यूमेंट्स की पूरी लिस्ट.

NEET UG Counselling 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस साल 11 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स परीक्षा में सफल हुए हैं. अब सफल कैंडिडेट काउंसिलिंग का इंतजार कर रहे हैं. मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन पाने के लिए केवल परीक्षा पास करना काफी नहीं है, बल्कि काउंसिलिंग प्रक्रिया से गुजरना भी जरूरी होता है.

कई बार स्टूडेंट्स सिर्फ अच्छे मार्क्स लाने पर ध्यान देते हैं, लेकिन काउंसलिंग की सही जानकारी न होने से वे एक अच्छी सीट गंवा बैठते हैं. इस आर्टिकल में जानिए कि रिजल्ट आने के बाद अब आपको आगे क्या करना है, किस तरह प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और कौन से जरूरी डॉक्यूमेंट्स अभी से तैयार रखने चाहिए.

रिजल्ट के तुरंत बाद का पहला कदम

स्कोरकार्ड डाउनलोड: स्टूडेंट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट से अपना नीट यूजी 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें.

डिटेल्स का बारीकी से मिलान: स्कोरकार्ड में अपना नाम, रोल नंबर, कैटेगरी और ऑल इंडिया रैंक (AIR) को ध्यान से चेक कर लें. अगर आपके स्कोरकार्ड के किसी भी डेटा में कोई गड़बड़ी नजर आ रही है, तो बिना देरी किए एनटीए (NTA) के हेल्पलाइन नंबर या ईमेल पर संपर्क करें.

आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

Download Here NEET UG 2026 Score Card

कैसे मिलता है मेडिकल कॉलेज में एडमिशन?

नीट परीक्षा पास करने का मतलब यह नहीं है कि आपको किसी भी मेडिकल कॉलेज में सीधे एडमिशन मिल जाएगा. इसके लिए हर कैंडिडेट को ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में अनिवार्य रूप से शामिल होना पड़ता है. कॉलेजों और उपलब्ध सीटों का आवंटन पूरी तरह से स्टूडेंट्स की नीट रैंक, उनकी कैटेगरी, आरक्षण नियमों और चॉइस फिलिंग (कॉलेज प्राथमिकताओं) के आधार पर किया जाता है.

ये भी पढ़ें: NEET Result में स्कोर कम है तो न हों निराश, बिना MBBS भी डॉक्टर बनने के ये हैं बेस्ट ऑप्शन्स

NEET UG Counselling Process:

कौन आयोजित करता है यह काउंसिलिंग प्रक्रिया?

देश में नीट यूजी की काउंसिलिंग को मुख्य रूप से दो अलग-अलग स्तरों पर आयोजित किया जाता है:

  1. 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ): इसकी काउंसिलिंग Medical Counseling Committee (MCC) द्वारा आयोजित की जाती है. इसके अंडर में देश के सभी राज्यों के सरकारी कॉलेजों की 15% सीटें, एम्स (AIIMS), जिपमेर (JIPMER), सेंट्रल यूनिवर्सिटीज और डीम्ड यूनिवर्सिटीज की 100% सीटें आती हैं.
  2. 85% स्टेट कोटा (State Quota): राज्यों के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों की बाकी बची 85% सीटों के लिए संबंधित राज्य की काउंसिलिंग अथॉरिटी अपनी अलग प्रक्रिया पूरी कराती है. इसके लिए स्टूडेंट्स को उस राज्य का मूल निवासी होना जरूरी होता है.

काउंसिलिंग के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन काउंसिलिंग का सबसे महत्वपूर्ण फेज होता है. ऐन वक्त पर किसी भी डॉक्यूमेंट की कमी के कारण आपकी सीट कैंसिल हो सकती है या एडमिशन प्रक्रिया में देरी हो सकती है. इसलिए नीचे दिए गए सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को अभी से ही सुरक्षित रख लें.

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  1. नीट यूजी 2026 का आधिकारिक स्कोरकार्ड (Scorecard)
  2. नीट यूजी 2026 का एडमिट कार्ड (Admit Card)
  3. कक्षा 10वीं का पासिंग सर्टिफिकेट और मार्कशीट (उम्र के प्रमाण के लिए)
  4. कक्षा 12वीं की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट
  5. एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, या पासपोर्ट)
  6. कैंडिडेट के कम से कम 8-10 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (जो फॉर्म में लगाए हों)
  7. संबंधित राज्य का निवास (डोमिसाइल) प्रमाण पत्र (स्टेट कोटा के लिए)
  8. जाति / ईडब्ल्यूएस / पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र (यदि आरक्षण का लाभ लेना हो तो)
  9. प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर (काउंसिलिंग के बाद जो कॉलेज से ऑनलाइन मिलेगा)

ये भी पढ़ें: NEET UG में हिंदी से बहुत आगे निकली इंग्लिश, जानें 13 भाषाओं में से किसमें बैठे सबसे ज्यादा छात्र


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >