NEET UG Counselling 2026: MCC ने जारी किया काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल, एप्लीकेशन से पहले कैंडिडेट जरूर देखें वीडियो ट्यूटोरियल

NEET UG Counselling 2026: MCC ने NEET UG काउंसलिंग 2026 का डिटेल्ड शेड्यूल और महत्वपूर्ण नोटिस जारी कर दिया है.ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू करने से पहले वीडियो ट्यूटोरियल देखने की सलाह.

NEET UG Counselling 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG Counselling 2026 का डिटेल्ड शेड्यूल और नोटिस जारी कर दिया है. एमबीबीएस (MBBS), बीडीएस (BDS) और बीएससी नर्सिंग (BSc Nursing) कोर्सेज में एडमिशन के लिए एलिजिबल कैंडिडेट्स MCC के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर काउंसलिंग प्रोसेस में भाग ले सकते हैं. इस काउंसलिंग के जरिए 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा (AIQ), 100 प्रतिशत  डीम्ड व सेंट्रल यूनिवर्सिटीज, एम्स (AIIMS) और जिपमर (JIPMER) की सीटों पर सीट अलॉटमेंट किया जाएगा.

एप्लीकेशन सबमिट करने से पहले देखें वीडियो ट्यूटोरियल

MCC द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, काउंसलिंग में शामिल होने वाले सभी कैंडिडेट को सलाह दी गई है कि वे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू करने से पहले MCC NEET UG Counselling 2026 की वीडियो ट्यूटोरियल को ध्यान से देखें.

इस ट्यूटोरियल में रजिस्ट्रेशन प्रोसीजर, चॉइस फिलिंग, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और काउंसलिंग के अलग-अलग फेज के बारे में स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी दी गई है. इससे कैंडिडेट फॉर्म भरते समय होने वाली गलतियों से बच सकेंगे. इसके अलावा, एलिजिबल कैंडिडेट को सलाह दी गई है कि वे एप्लीकेशन डिटेल्स सबमिट करने से पहले MCC UG इंफॉर्मेशन बुलेटिन में दी गई सभी एलिजिबिलिटी और गाइडलाइंस को अच्छी तरह पढ़ लें.

यहाँ पढे: Information Bulletin and Counselling Scheme 

NEET UG Counselling 2026: राउंड-वाइज पूरा शेड्यूल

NEET UG Schedule 2026

NEET UG Counselling 2026: राउंड 1

राउंड 1 में सीट मैट्रिक्स वेरिफिकेशन 4 अगस्त 2026 को होगा. रजिस्ट्रेशन व पेमेंट 6 से 13 अगस्त तक होंगे, जबकि चॉइस फिलिंग व लॉकिंग 5 से 13 अगस्त तक चलेगी. इसके बाद सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग 13 से 16 अगस्त तक होगी, रिजल्ट 17 अगस्त को घोषित किया जाएगा और सिलेक्टेड कैंडिडेट्स 18 से 22 अगस्त 2026 तक रिपोर्टिंग व जॉइनिंग कर सकेंगे. डेटा वेरिफिकेशन 23 अगस्त 2026 को किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: JNM काॅलेज भागलपूर में लेना चाहते हैं एडमिशन, जानें MBBS की फीस, सीट, कटऑफ

राउंड 2

राउंड 2 के लिए सीट मैट्रिक्स वेरिफिकेशन 24 अगस्त 2026 को होगा. रजिस्ट्रेशन व पेमेंट 25 से 30 अगस्त तक होंगे और चॉइस फिलिंग व लॉकिंग भी इसी अवधि में पूरी की जाएगी. इसके बाद सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग 31 अगस्त से 1 सितंबर तक होगी, रिजल्ट 2 सितंबर 2026 को जारी किया जाएगा तथा सिलेक्टेड कैंडिडेट्स 3 से 8 सितंबर 2026 तक रिपोर्टिंग व जॉइनिंग कर सकेंगे. इस राउंड में डेटा वेरिफिकेशन 9 सितंबर 2026 को किया जाएगा.

NEET UG Counselling 2026: राउंड 3

राउंड 3 के तहत सीट मैट्रिक्स वेरिफिकेशन 10 सितंबर 2026 को होगा. रजिस्ट्रेशन, पेमेंट और चॉइस फिलिंग 11 से 16 सितंबर तक पूरी की जाएगी. इसके बाद सीट अलॉटमेंट 16 से 18 सितंबर तक होगा, रिजल्ट 19 सितंबर को जारी किया जाएगा और सिलेक्टेड कैंडिडेट्स 19 से 26 सितंबर 2026 तक रिपोर्टिंग व जॉइनिंग कर सकेंगे. डेटा वेरिफिकेशन 27 सितंबर 2026 को होगा.

ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी राउंड (Online Stray Vacancy Round)

ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए सीट मैट्रिक्स वेरिफिकेशन 27 सितंबर 2026 को होगा. रजिस्ट्रेशन, पेमेंट और चॉइस फिलिंग 28 से 30 सितंबर तक चलेगी. इसके बाद सीट अलॉटमेंट 1 से 2 अक्टूबर तक होगा, रिजल्ट 3 अक्टूबर 2026 को घोषित किया जाएगा और सिलेक्टेड कैंडिडेट्स 4 से 10 अक्टूबर 2026 तक रिपोर्टिंग व जॉइनिंग कर सकेंगे.

24x7 हेल्पलाइन और टेक्निकल सपोर्ट

यदि किसी कैंडिडेट को एप्लीकेशन प्रोसेस के दौरान कोई टेक्निकल समस्या आती है या काउंसलिंग से जुड़ा कोई सवाल है, तो वे MCC की 24x7 टोल-फ्री हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा कैंडिडेट अपनी समस्याएं ईमेल आईडी mcc2026@gov.in पर भेज सकते हैं. कैंडिडेट ध्यान रखें कि हेल्प मांगते समय ईमेल में अपनी एप्लीकेशन डिटेल्स जरूर भरे ताकि उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जा सके.

NEET UG Counselling 2026: छुट्टियों के दिन भी खुले रहेंगे संस्थान

MCC ने स्पष्ट किया है कि काउंसलिंग शेड्यूल का सख्ती से पालन करने और तय समय में प्रोसेस पूरी करने के लिए सभी भाग लेने वाले कॉलेजों व संस्थानों को शनिवार, रविवार और गजटेड हॉलीडेज को भी वर्किंग डे के रूप में चलाने के निर्देश दिए गए हैं. सभी कैंडिडेट को सलाह दी जाती है कि वे लगातार ऑफिशियल पोर्टल चेक करते रहें.

ये भी पढ़ें: बिजली और इंटरनेट नहीं, फिर भी असम के बेटे ने हासिल की नीट में सफलता


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >