NEET UG में गेस पेपर से 120 सवाल मैच होने से बढ़ी टेंशन, जांच के घेरे में पूरा एग्जाम सिस्टम

NEET UG 2026: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 एक बार फिर विवादों में आ गई है. राजस्थान की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप यानी SOG अब इस मामले की जांच कर रही है. वजह है एक ऐसा गेस पेपर, जिसमें बताए गए करीब 120 सवाल असली परीक्षा में मिलने का दावा किया जा रहा है.

NEET UG 2026: राजस्थान में नीट यूजी के गेस पेपर मिलने के बाद लाखों स्टूडेंट्स और उनके परिवारों की चिंता बढ़ गई है. राजस्थान SOG के ADGP विशाल बंसल ने कहा कि यह कोई छोटा मामला नहीं है. जांच में सामने आया है कि करीब 410 सवालों वाला एक PDF कई छात्रों के मोबाइल में मिला है. दावा किया जा रहा है कि इनमें से करीब 120 सवाल केमिस्ट्री सेक्शन में सीधे परीक्षा में दिखे.

WhatsApp पर घूमता रहा 150 पेज का PDF

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह PDF परीक्षा से करीब एक महीने पहले ही कुछ छात्रों तक पहुंच चुका था. जांच एजेंसियों को यह फाइल WhatsApp चैट्स में मिली है. करीब 150 पेज के इस दस्तावेज में 400 से ज्यादा सवाल थे.

SOG का कहना है कि फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह सामग्री कहां से आई और किसने सबसे पहले शेयर की. जांच एजेंसियां अब उस पूरे नेटवर्क को समझने की कोशिश कर रही हैं, जिसके जरिए यह PDF अलग-अलग छात्रों तक पहुंचा.

NEET UG एग्जाम पर NTA ने क्या कहा?

पूरे विवाद के बीच National Testing Agency यानी NTA ने सफाई दी है कि परीक्षा पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ कराई गई थी. एजेंसी के मुताबिक प्रश्नपत्र GPS ट्रैकिंग वाले वाहनों में भेजे गए थे. परीक्षा केंद्रों पर AI आधारित CCTV निगरानी, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और 5G जैमर का इस्तेमाल भी हुआ.

NTA ने कहा कि 7 मई की रात उसे कथित गड़बड़ी की जानकारी मिली थी, जिसके बाद 8 मई की सुबह ही मामले को केंद्रीय एजेंसियों को सौंप दिया गया. सोशल मीडिया पर कई छात्र पूछ रहे हैं कि अगर जांच में गड़बड़ी साबित होती है तो क्या दोबारा परीक्षा होगी.

यह भी पढ़ें: यूपी लेखपाल मेन्स एग्जाम सिटी जारी, जानें कहां होगी परीक्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >