NEET UG 2025 Topper List: नीट में बिहार का दबदबा कायम, 80954 छात्र पास, बेतिया के मृणाल को रैंक 4

NEET UG 2025 Topper From Bihar: नीट यूजी का रिजल्ट जारी हो चुका है. मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित इस प्रवेश परीक्षा बिहार के 80,954 स्टूडेंट्स नीट यूजी में क्वालिफाई किया. हालांकि, टॉप 100 में बिहार से कोई नहीं है लेकिन अलग-अलग स्टेट से बिहार के स्टूडेंट्स ने फॉर्म भर कर बेहतर प्रदर्शन किया है.

NEET UG 2025 Topper From Bihar: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2025 का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया गया है. नीट परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस परीक्षा में बिहार का दबदबा एक बार फिर देखने को मिला है. इस बार बिहार के कुल 80,954 स्टूडेंट्स नीट यूजी परीक्षा में पास हुए हैं.

नीट यूजी का रिजल्ट जारी होने के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी हुई है. नीट यूजी परीक्षा टॉप 100 में बिहार से कोई नहीं है लेकिन अलग-अलग स्टेट से बिहार के स्टूडेंट्स ने फॉर्म भर कर बेहतर प्रदर्शन किया है. आइए जानते हैं बिहार से किन छात्रों ने टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाई है.

NEET UG 2025 Topper From Bihar: बेतिया के मृणाल को रैंक 4

बिहार के बेतिया जिला के रहने वाले मृणाल झा को रैंक 4 प्राप्त हुआ है. मृणाल को ऑल इंडिया रैंक 4 मिला है. इसमें उन्हें 99.99981189 परसेंटाइल प्राप्त हुआ है. हालांकि, मृणाल ने दिल्ली में रहकर नीट की परीक्षा दी थी ऐसे में उनका नाम दिल्ली से टॉपर्स लिस्ट में शामिल है.

NEET UG Result 2025 District Wise Toppers List Check Here

NEET UG 2025 Topper Aashi Singh: पटना की आशी को रैंक 12

नीट यूजी में बिहार की राजधानी पटना की रहने वाली आशी सिंह ने भी टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाई है. आशी सिंह को नीट में ऑल इंडिया रैंक 12 प्राप्त हुआ है. उन्हें इस परीक्षा में 99.9994568 परसेंटाइल मिला है. वो भी दिल्ली से परीक्षा में शामिल हुई थीं.

NEET UG 2025 Topper From Bihar: मुस्कान आनंद स्टेट टॉपर

बिहार की रहने वाली मुस्कान आनंद स्टेट टॉपर बनी हैं. उन्हें ऑल इंडिया रैंक (AIR) 112 प्राप्त हुई है. इसके अलावा इस परीक्षा में दून पब्लिक स्कूल, रमजानपुर के छात्र सूरज कुमार ने अपने छात्र जीवन में नई ऊंचाइयों को छुआ है और एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है.

इस बार बिहार से 1,64,186 स्टूडेंट्स रजिस्ट्रर्ड हुए थे, जिसमें 1,59,167 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए. इसमें से 80,954 स्टूडेंट्स नीट यूजी में क्वालिफाई किये हैं. जबकि 2024 में नीट यूजी में बिहार से 1,54,461 स्टूडेंट्स रजिस्ट्रर्ड हुए थे, जिसमें 1,49,542 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए. इसमें से 74743 स्टूडेंट्स नीट यूजी में पास हुए थे.

NEET UG Topper From Bihar: नीट यूजी टॉप 100 में बिहार का कोई नहीं, मुस्कान आनंद स्टेट टॉपर, देखें रैंक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >