राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के जल्दी कर लें अप्लाई, दोबारा नहीं मिलेगा मौका

National Teachers Award 2026: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं. आप भी जल्द-से-जल्द आवेदन कर लें. इस पुरस्कार के जरिए ऐसे शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा योगदान दिया है.

शिक्षा मंत्रालय ने National Teachers Award 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. इस प्रतिष्ठित पुरस्कार का उद्देश्य देशभर के ऐसे शिक्षकों को सम्मानित करना है, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कुछ इनोवेटिव काम किया और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है. पात्र शिक्षक निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जून 2026 से किए जा रहे हैं. अप्लाई करने की लास्ट डेट 10 जुलाई 2026 है. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे.

कौन कर सकता है आवेदन?

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता पूरी करनी होगी:

  • किसी विश्वविद्यालय, कॉलेज, उच्च शिक्षण संस्थान या पॉलिटेक्निक में नियमित शिक्षक होना चाहिए.
  • ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर कम से कम 5 वर्ष का फुल टाइम पढ़ाने का एक्सपीरियंस होना चाहिए.
  • शिक्षण, रिसर्च, नवाचार, छात्र मार्गदर्शन और संस्थागत विकास में उल्लेखनीय योगदान होना चाहिए.
  • वर्तमान में कार्यरत कुलपति (Vice Chancellor), निदेशक (Director) और प्राचार्य (Principal) इस पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं.

आवेदन कैसे करें?

  • राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के आधिकारिक वेबसाइट nationalawardstoteachers.education.gov.in पर जाएं.
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट और उपलब्धियों की जानकारी अपलोड करें.
  • आवेदन की जांच कर फॉर्म सबमिट कर दें.

क्यों दिया जाता है यह पुरस्कार?

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार उन शिक्षकों को दिया जाता है जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो. इस सम्मान के माध्यम से शिक्षकों के इनोवेशन, क्रिएटिविटी, क्वालिटी एजुकेशन और छात्रों के विकास में उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दी जाती है.

यह भी पढ़ें- राजस्थान में सरकारी नौकरी करनी है? पहले समझें RPSC और RSSB के बीच का अंतर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >