National Teacher Award 2026: नेशनल टीचर्स अवॉर्ड के जरिए उन शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने पढ़ाई, रिसर्च, संस्थान के विकास और छात्रों के भविष्य को बेहतर बनाने में शानदार योगदान दिया है. अगर आप किसी कॉलेज, यूनिवर्सिटी, हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट या पॉलिटेक्निक में पढ़ाते हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है.
नेशनल टीचर्स अवॉर्ड का मकसद ऐसे शिक्षकों को पहचान देना है जो अपनी मेहनत और नए तरीके की पढ़ाई से छात्रों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं. इस अवॉर्ड प्रक्रिया में AICTE भी संस्थागत भागीदार के रूप में शामिल है. नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख 5 जुलाई 2026 तय की गई है.
National Teacher Award 2026: कौन कर सकता है अप्लाई?
- नेशनल टीचर्स अवॉर्ड 2026 में आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास कम से कम 5 साल का फुल टाइम टीचिंग अनुभव होना जरूरी है.
- आवेदन की आखिरी तारीख तक उनकी उम्र 55 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
- वर्तमान Vice-Chancellor, Director और Principal आवेदन नहीं कर सकते.
- जो शिक्षक पहले इन पदों पर रह चुके हैं और अभी एक्टिव सर्विस में हैं, वे आवेदन के पात्र माने जाएंगे.
कैसे होगा Nomination?
नेशनल टीचर्स अवॉर्ड 2026 के लिए नामांकन तीन अलग-अलग तरीकों से किया जा सकता है. पहला तरीका है Self Nomination यानी शिक्षक खुद आवेदन कर सकते हैं. दूसरा तरीका है Institutional Nomination, जिसमें कॉलेज या संस्थान के प्रमुख शिक्षक का नाम भेज सकते हैं. तीसरा तरीका Peer Nomination का है, जिसमें उसी संस्थान के सहयोगी शिक्षक किसी फैकल्टी सदस्य का नाम आगे बढ़ा सकते हैं.
ऑनलाइन ऐसे करें आवेदन
नेशनल टीचर्स अवॉर्ड 2026 के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन मोड में हो रहा है. उम्मीदवारों को Rashtriya Puraskar Portal पर जाकर नामांकन फॉर्म भरना होगा. आवेदन करते समय जरूरी दस्तावेज और उपलब्धियों की जानकारी सही तरीके से भरना बेहद जरूरी है. सबसे पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें, फिर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें. इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फाइनल सबमिट कर दें.
यह भी पढ़ें: बिहार DElEd एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
