MPESB Van Rakshak, Jail Prahari Result 2026: वन रक्षक और जेल प्रहरी समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल यानी MPESB ने इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है.
MPESB Van Rakshak, Jail Prahari परीक्षा का आयोजन 4 जून 2026 को किया गया था. इससे पहले परीक्षा 25 मई को प्रस्तावित थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था. बाद में नई तारीख पर परीक्षा आयोजित की गई. अब परीक्षा में शामिल उम्मीदवार MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
MPESB Van Rakshak Result 2026: 1679 पदों पर हुई थी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1679 पदों को भरा जाना है. इनमें वन रक्षक के 728 पद, क्षेत्र रक्षक के 169 पद और जेल प्रहरी के 757 पद शामिल हैं. इसके अलावा जेल अधीक्षक के 25 पदों पर भी भर्ती की जानी है. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी. उम्मीदवारों को 30 अप्रैल तक आवेदन करने का मौका दिया गया था.
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अलग-अलग पदों के लिए निर्धारित योग्यता रखी गई थी. भर्ती में शामिल पदों के अनुसार 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए अवसर था.
ये भी पढ़ें: MP High Court में असिस्टेंट के 1174 पदों पर भर्ती, यहां जानें पूरी डिटेल
MPESB Result 2026: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद वेबसाइट पर टॉप में दिख रहे रिजल्ट सेक्शन में जाए.
- फिर "Van Rakshak and Kshetra Rakshak , Jail Prahari and Asst. Jail Superintendent Combined Recruitment Test- 2026 (First Phase Result)" ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अब Candidate Login या संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
- अब Application Number और जन्मतिथि दर्ज करें.
- लॉगिन करने के बाद अपने Dashboard में जाएं और Result 2026 से संबंधित लिंक खोलें.
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने के बाद उसे डाउनलोड कर लें.
आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
MPESB Van Rakshak / Jail Prahari Result 2026
MPESB Van Rakshak Selection Process: आगे क्या होगा?
रिजल्ट जारी होने के बाद चयन प्रक्रिया में आगे शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को संबंधित चरणों से गुजरना होगा.
भर्ती प्रक्रिया में Document Verification और Medical Examination जैसे चरण शामिल हैं. उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया और जरूरी डॉक्यूमेंट्स से जुड़ी जानकारी के लिए MPESB की ओर से जारी निर्देशों को ध्यान से देखना चाहिए.
ये भी पढ़ें: IBPS Clerk के 11403 पदों पर आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, कहीं हाथ से निकल न जाए मौका
