LPU ने क्रिस्प के साथ किया एमओयू, उच्च शिक्षा सुधार की दिशा में बड़ा कदम

LPU MoU with CRISP: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी यानी एलपीयू ने पॉलिसी थिंक-टैंक सेंटर फॉर रिसर्च इन स्कीम्स एंड पॉलिसीज यानी क्रिस्प के साथ एक अहम एमओयू साइन किया है. यह साझेदारी सिर्फ एक कागजी करार नहीं है, बल्कि भारत में उच्च शिक्षा के स्तर को बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

LPU MoU with CRISP: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी यानी LPU ने पॉलिसी थिंक-टैंक सेंटर फॉर रिसर्च इन स्कीम्स एंड पॉलिसीज यानी क्रिस्प के साथ एक अहम एमओयू साइन किया है. यह साझेदारी सिर्फ एक कागजी करार नहीं है, बल्कि भारत में उच्च शिक्षा के स्तर को बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. खास बात यह है कि क्रिस्प के साथ जुड़ने वाली एलपीयू देश की दूसरी यूनिवर्सिटी बन गई है, जिससे इसकी पहचान शिक्षा सुधार और एकेडमिक इनोवेशन में आगे बढ़ने वाली संस्थाओं में होने लगी है.

एलपीयू क्रिस्प के साथ पार्टनरशिप करने वाली देश की दूसरी यूनिवर्सिटी बन गई है. इससे यह साफ हो जाता है कि एलपीयू अब उन चुनिंदा संस्थानों में शामिल हो गया है जो एकेडमिक इनोवेशन, रिसर्च और गवर्नेंस रिफॉर्म के क्षेत्र में गंभीरता से काम कर रहे हैं.

LPU MoU with CRISP: दिखेगा पार्टनरशिप का असर

क्रिस्प लंबे समय से सरकार की योजनाओं, नीतियों और शिक्षा सुधारों पर रिसर्च करता आया है. अब जब यह एक्सपर्ट संस्था एलपीयू के साथ जुड़ी है, तो छात्रों और दोनों संस्थानों को एक नए स्तर का रिसर्च माहौल मिलेगा. इस पार्टनरशिप का असर आने वाले समय में छात्रों की पढ़ाई और सामाजिक समझ पर गहराई से दिखाई देगा.

एलपीयू के फाउंडर चांसलर डॉ अशोक कुमार मित्तल ने इस एमओयू पर खुशी जताते हुए कहा कि यह साझेदारी उनके उस विज़न के बिल्कुल अनुरूप है जिसमें शिक्षा को ज्यादा प्रैक्टिकल, बेहतर और सामाजिक रूप से उपयोगी बनाना शामिल है. उनका मानना है कि छात्रों को सिर्फ किताबों की दुनिया तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें वास्तविक समस्याओं को समझकर समाधान तैयार करने की क्षमता भी होनी चाहिए.

रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर करेंगे काम

इस पार्टनरशिप के तहत एलपीयू और क्रिस्प मिलकर कई तरह के रिसर्च प्रोजेक्ट्स, फील्ड स्टडीज और पब्लिक पॉलिसी से जुड़े काम करेंगे. इससे छात्रों को रियल-टाइम डेटा के साथ, जमीनी स्तर पर काम करने का मौका मिलेगा. यह उन स्टूडेंट्स के लिए बहुत फायदेमंद होगा जो रिसर्च, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन या पॉलिसी मेकिंग में करियर बनाना चाहते हैं.

यह एमओयू सिर्फ एलपीयू के लिए ही नहीं, बल्कि भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए भी एक सकारात्मक कदम है. आने वाले समय में इस पार्टनरशिप से ऐसे कई मॉडल और स्टडी तैयार होने की उम्मीद है जिनका उपयोग देश की उच्च शिक्षा में सुधार लाने के लिए किया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें: सरकारी कॉलेज का कमाल, छात्रों को मिली Microsoft में जॉब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >