Non coding AI career options : नॉन-कोडिंग युवाओं के लिए भी है एआई में पावरफुल करियर

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते दायरे को देखते हुए आप यह समझ ही गये होंगे कि करियर को रफ्तार देने के लिए आपको इस तकनीक को अपनाना ही होगा. आप नॉन-कोडिंग बैकग्राउंड से हैं, तब भी आपको चिंता करने की जरूरत नहीं, कोडिंग व प्रोग्रामिंग की जानकारी के बिना भी आप एआइ से हाथ मिला सकते हैं. अब नॉन-कोडिंग बैकग्राउंड वाले प्रोफेशनल्स के लिए भी एआइ से जुड़े करियर के कई रास्ते खुल रहे हैं. जानें इनके बारे में....

Non coding AI career options : दिल्ली में हाल में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ ने यह स्पष्ट कर दिया है कि एआई आधारित भविष्य का जॉब मार्केट केवल तकनीकी विशेषज्ञों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन युवाओं के लिए भी बड़े अवसर खोल रहा है, जो रचनात्मक और विश्लेषणात्मक सोच रखते हैं. आप कोडिंग की जानकारी के बिना भी एआई में करियर को विस्तार दे सकते हैं.

नॉन-कोडिंग जॉब्स के विकल्प

एआई के क्षेत्र में नॉन-कोडिंग बैकग्राउंड वालों के लिए एआई प्रोडक्ट मैनेजमेंट, डेटा एनालिस्ट, लेबलिंग, बिजनेस एनालिसिस एवं एआई एथिक्स आदि जॉब ऑप्शंस है. ये जॉब एआई प्रोजेक्ट की सफलता पर फोकस करती हैं, जिसमें डेटा एनालिसिस, क्वालिटी एश्योरेंस और एथिकल एआइ स्टैंडर्ड का पालन किया जाता है.
एआई प्रोडक्ट मैनेजर : ये प्रोफेशनल्स डेटा साइंटिस्ट एवं इंजीनियर के साथ मिलकर काम करते हैं. ये सुनिश्चित करते हैं कि तैयार प्रोडक्ट बिजनेस की आवश्यकताओं को पूरा करता है या नहीं.
बिजनेस एनालिस्ट: ये पेशेवर एआई आधारित सूचनाएं प्रदान करते हैं, जो कंपनी की रणनीतियों को सफल बनाने में मदद करती हैं.
एआई एथिसिस्ट : एआई सिस्टम और समाधानों के विकास में नैतिक पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है या नहीं, यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी एआई एथिसिस्ट की होती है.
एआई नॉन-टेक्निकल रिसर्चर: ये प्रोफेशनल विशेष रूप से एआई के सोशल, इकोनॉमिक एवं फिलोसॉफिकल पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करते हैं. इनके द्वारा किये गये शोध प्रोफिशिएंसी में सुधार, व्यवसाय में होनेवाले परिवर्तन, जोखिमों की पहचान आदि का अनुमान लगाने में सहायक होते हैं.
एआइ सॉल्यूशन कंसल्टेंट : ये प्रोफेशनल कंपनियों को विभिन्न एआइ कंपोनेंट्स जैसे चैटबॉट्स, वर्चुअल असिस्टेंट्स एवं मशीन लर्निंग द्वारा संचालित अन्य सेवाओं को क्रिएट एवं इंप्रूव करने में मदद करते हैं.

इनके अलावा नॉन-कोडिंग पेशेवरों के लिए एआई में सोशल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट, एआइ पॉलिसी एंड रेगुलेशन स्पेशलिस्ट, एआइ सेल्स एंड मार्केटिंग स्पेशलिस्ट, यूएक्स डिजाइनर एवं फैक्ट-चेकर आदि करियर विकल्प भी उपलब्ध हैं.

इसे भी पढ़ें : Fashion & Style : स्टाइल व लुक में निखार के लिए करें सही हैंड बैग का चयन

ऐसे करें खुद को तैयार

  • आपको सही कमांड के साथ जेनेरेटिव एआई यानी चैटजीपीटी, क्लाउड और जेमिनी जैसे टूल्स का इस्तेमाल करना सीखना होगा.
  • कोडिंग न सही, लेकिन मशीन लर्निंग के प्रकार यानी सुपरवाइज्ड, अनसुपरवाइज्ड और रीइन्फोर्समेंट लर्निंग क्या है, चैटबॉट्स कैसे जानकारी प्रोसेस करते हैं, इन बेसिक्स को जानें.
  • अपना मजबूत पोर्टफोलियो तैयार करें. इसमें दिखायें कि आपने एआई से किस-किस विषय पर काम किया.

सॉफ्ट स्किल्स व डोमेन नॉलेज पर दें ध्यान

एआई टूल्स के बारे में जानना व उन्हें चलाना आसान है, लेकिन आपकी विशेषज्ञता आपको अलग बनायेगी. इसके लिए अपनी एनालिटिकल स्किल्स को निखारें. आप एआई द्वारा दिये गये उत्तरों का सत्यापन तभी कर पायेंगे, जब आपको संबंधित क्षेत्र का ज्ञान होगा. एथिक्स को समझने के लिए डेटा प्राइवेसी व एआई के नैतिक इस्तेमाल के बारे में पढ़ें. अगर आप मार्केटिंग के क्षेत्र में जाना चाहते हैं, तो इससे संबंधित एआई टूल्स की जानकारी प्राप्त करें. एआइ के क्षेत्र में चीजें हर हफ्ते बदलती है. यहां आपकी सबसे बड़ी ताकत सीखते रहने की क्षमता होगी.

इन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की ले सकते हैं मदद

युवा एआई फॉर ऑल : यह भारत सरकार का एक फ्री कोर्स है, जो विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जिन्हें तकनीक का ज्ञान नहीं है. 4 से 5 घंटे के इस कोर्स को पूरा करने पर सरकारी सर्टिफिकेट मिलता है.
माइक्रोसॉफ्ट एआई स्किल्स यात्रा : माइक्रोसॉफ्ट के इस प्रोग्राम में ‘कोपायलट’ जैसे टूल्स का उपयोग बिना कोडिंग के सिखाया जाता है.
गूगल एआई असेंशियल्स : यह उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है, जो एआई का उपयोग अपनी प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए करना चाहते हैं. इसमें प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और एआइ एथिक्स सिखाया जाता है.
कोर्सेरा एआई फॉर एवरीवन : एंड्रयू एनजी की ओर से बनाया गया यह दुनिया का सबसे लोकप्रिय नॉन-कोडिंग एआई कोर्स है.
फ्यूचरस्किल्स प्राइम : यहां एआई के कई मुफ्त मॉड्यूल उपलब्ध है, जो गैर-तकनीकी छात्रों के लिए तैयार किये गये हैं.
लिंक्डइन लर्निंग : इस प्लेटफॉर्म पर अक्सर एआई के बुनियादी कोर्सेज निःशुल्क उपलब्ध कराये जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prachi Khare

Sr. copy-writer. Working in print media since 15 years. like to write on education, healthcare, lifestyle, fashion and film with the ability of produce, proofread, analyze, edit content and develop quality material.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >