IBPS, एयर फोर्स और रेलवे तक, देखें 5 सरकारी नौकरी

Latest Government Jobs: WCL, इंडियन एयरफोर्स, IBPS, PNB और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने हजारों पदों पर भर्ती निकाली है. अगर आपको सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश है तो हम आपके लिए यहां 5 भर्ती लेकर आए हैं. कोई रेलवे की भर्ती है तो कोई बैंक की. आवेदन करने के लिए डिटेल में जानते हैं.

Latest Government Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है. वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (WCL), इंडियन एयरफोर्स, इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (IBPS), पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.

इनमें माइनिंग सरदार, असिस्टेंट फोरमैन, अग्निवीर वायु (संगीतकार), प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO), लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) और ट्रेड अप्रेंटिस जैसे पद शामिल हैं. कुछ भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि IBPS PO के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज यानी 21 जुलाई है. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार बिना देरी किए आवेदन कर सकते हैं.

WCL में माइनिंग सरदार और असिस्टेंट फोरमैन के 444 पदों पर भर्ती

वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (WCL) ने माइनिंग सरदार और असिस्टेंट फोरमैन (ट्रेनी) (इलेक्ट्रिकल)/इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर के टोटल 444 पदों पर भर्ती निकाली है. माइनिंग सरदार, टी एंड एस ग्रेड-सी के 220 पद भरे जाएंगे. असिस्टेंट फोरमैन (ट्रेनी) (इलेक्ट्रिकल)/इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर, टी एंड एस ग्रेड-सी के 224 पद भरे जाएंगे.

इस वैकेंसी के लिए 20 जुलाई से आवेदन शुरू है और लास्ट डेट 10 अगस्त है. WCL की इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स की मिनिमम उम्र 18 साल और मैक्सिमम 30 साल होनी चाहिए. हालांकि, रिजर्व कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है. अधिक जानकारी के लिए WCL की ऑफिशियल वेबसाइट westerncoal.in पर जाएं.

इंडियन एयरफोर्स में संगीतकार के पदों पर भर्ती

भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) ने अग्निवीर वायु (संगीतकार) के पद पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत देशभर के अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं.

आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू होगी और 2 अगस्त 2026 तक चलेगी. उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी. अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर देख सकते हैं.

IBPS PO वैकेंसी, लास्ट डेट नजदीक

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (IBPS) ने IBPS PO/MT Recruitment 2026 के तहत प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) पदों पर कुछ समय पहले भर्ती निकाली गई थी. इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट आज यानी कि 21 जुलाई को है. इस भर्ती के तहत सीट में इजाफा किया गया है और संशोधित नोटिफिकेशन के अनुसार अब कुल 6,715 पदों पर भर्ती की जाएगी.

PNB ने निकाली LBO के 545 पदों पर भर्ती

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) भर्ती 2026 के तहत 545 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक कैंडिडेट 20 जुलाई 2026 से 9 अगस्त 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं.

आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है. कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है. रिजर्व कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

NFR अप्रेंटिस के 6,777 पदों पर भर्ती

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती 2026 के टोटल 6,777 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की लास्ट डेट 19 अगस्त 2026 (शाम 05:30 बजे) है.

इस भर्ती (NFR Vacancy) में शामिल होने के लिए 19 अगस्त 2026 के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए (नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी उपलब्ध है). शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी को न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT द्वारा जारी आईटीआई (National Trade Certificate) होना अनिवार्य है.

यह भी पढ़ें- BTech कॉलेज में 524 कंपनियों से आए जॉब ऑफर, 96 लाख का हाईएस्ट प्लेसमेंट पैकेज


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >