UPSSSC Recruitment: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन के पदों पर वैकेंसी निकाली है. इस भर्ती के तहत 402 पद भरे जाएंगे. ये नौकरी पूरी तरह से स्थाई है. ऐसे में जो कैंडिडेट सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह शानदार मौका है.
कितने पदों पर होगी भर्ती?
कुल पद: 400+
- अनारक्षित: 163
- SC: 82
- OBC: 107
- ST: 10
- EWS: 40
योग्यता क्या होनी चाहिए?
- 10वीं पास (मान्यता प्राप्त बोर्ड से)
- नलकूप मैकेनिक या ITI (फिटर, वायरमैन, टर्नर, मशीनिस्ट)
- या 3 साल का नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट
- PET 2025 में शामिल होना जरूरी
क्या है आयु सीमा?
- न्यूनतम उम्र: 18 साल
- अधिकतम उम्र: 40 साल
आरक्षित वर्ग को नियम अनुसार छूट मिलेगी
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले upsssc.gov.in वेबसाइट पर जाएं
- PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें
- अपनी डिटेल्स भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
- ऑनलाइन फीस जमा करें
- फॉर्म का प्रिंट निकाल लें
जानिए एग्जाम पैटर्न
बोरिंग टेक्नीशियन की मुख्य परीक्षा में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा में बेसिक से लेकर टेक्निकल टॉपिक्स शामिल होंगे, जैसे आधार सुरक्षा, विद्युत के मूल सिद्धांत, इंजीनियरिंग मेटल, इकाई प्रणाली, पदार्थ विज्ञान, द्रव्यमान, भार और घनत्व, चाल और वेग, कार्य, शक्ति और ऊर्जा, ऊष्मा व तापमान, बल, तापमान मापने वाले उपकरण और चक्रीय गति. इसके अलावा कंप्यूटर और IT कॉन्सेप्ट से भी सवाल आएंगे.
सवाल इन टॉपिक्स से आएंगे-
- बेसिक साइंस और इंजीनियरिंग
- इलेक्ट्रिसिटी और मशीन
- कंप्यूटर और IT
- यूपी से जुड़ी सामान्य जानकारी
कैसे होगा सेलेक्शन?
- PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
- इसके बाद मुख्य परीक्षा
- मेरिट के आधार पर फाइनल सिलेक्शन
यह भी पढ़ें- बिहार X-Ray टेक्नीशियन के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन लिस्ट जारी, यहां करें डाउनलोड
