टेक्निशियन से लेकर अफसर तक, UPSC ने निकाली ग्रुप A और B की भर्ती, 31 जुलाई तक करें अप्लाई

UPSC Recruitment 2026: UPSC ने Group A और Group B की भर्ती निकाली है, जिसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 31 जुलाई 2026 है. इस भर्ती के तहत टेक्निशियन से लेकर साइंटिस्ट और डॉक्टर तक कई पदों पर नियुक्ति की जाएगी. अप्लाई करने से पहले सभी डिटेल इस खबर में पढ़ें.

UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप 'A' और ग्रुप 'B' के कई पदों पर भर्ती निकाली गई है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे UPSC की ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लिकेशन (ORA) पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक कैंडिडेट जल्दी कर लें क्यों कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए बहुत कम समय है. आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की लास्ट डेट 31 जुलाई है 2026 है. ऐसे में कैंडिडेट्स के पास एक महीने से भी कम का समय है.

इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न विभागों में ग्रुप 'A' और ग्रुप 'B' के पद भरे जाएंगे. इनमें अलग-अलग पद शामिल हैं. सभी के लिए एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, आयु सीमा और एक्सपीरियंस की शर्तें अलग-अलग निर्धारित की गई हैं. पूरी जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें.

कौन कर सकता है UPSC भर्ती के लिए आवेदन?

उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से जरूरी एजुकेशनल डिटेल होनी चाहिए. कुछ पदों के लिए एक्सपीरियंस जरूरी है. अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद की पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है.

किन पदों पर होगी भर्ती?

  • असिस्टेंट सॉयल केमिस्ट (Assistant Soil Chemist)
  • प्रॉसिक्यूटर (Prosecutor)
  • स्पेशलिस्ट ग्रेड-III
  • असिस्टेंट प्रोफेसर (क्लिनिकल हेमेटोलॉजी) स्पेशलिस्ट ग्रेड-III
  • असिस्टेंट प्रोफेसर (एंडोक्रिनोलॉजी) स्पेशलिस्ट ग्रेड-III
  • असिस्टेंट प्रोफेसर (नियोनेटोलॉजी) स्पेशलिस्ट ग्रेड-III
  • असिस्टेंट प्रोफेसर (न्यूक्लियर मेडिसिन) स्पेशलिस्ट ग्रेड-III
  • असिस्टेंट प्रोफेसर (पल्मोनरी मेडिसिन)
  • स्पेशलिस्ट ग्रेड-III
  • असिस्टेंट प्रोफेसर (पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी) स्पेशलिस्ट ग्रेड-III
  • असिस्टेंट प्रोफेसर (सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी)
  • डिप्टी असिस्टेंट डायरेक्टर (एंटोमोलॉजी) एंटोमोलॉजिस्ट जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर (टॉक्सिकोलॉजी)

कैसे करें UPSC की भर्ती के लिए आवेदन?

  • UPSC के ORA पोर्टल पर जाएं.
  • पहले वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करें या लॉगिन करें.
  • आवेदन पत्र भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सेव कर लें.

यह भी पढ़ें- सितंबर और नवंबर की CA परीक्षा के लिए जल्दी कर लें रजिस्ट्रेशन, 18 जुलाई के बाद लगेगी लेट Fees



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >