UP PCS 2026 Application: उत्तर प्रदेश में सरकारी अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने UP PCS 2026 भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. ऐसे उम्मीदवार जो किसी वजह से अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके पास अब एक और मौका है.
इस भर्ती के जरिए कुल 500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इच्छुक उम्मीदवार UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
अब 3 अगस्त तक भर सकते हैं आवेदन
UP PCS 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 जून 2026 से शुरू हुई थी. पहले आवेदन की अंतिम तिथि अलग थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 3 अगस्त 2026 कर दिया गया है. आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख भी 3 अगस्त ही है. अगर आवेदन फॉर्म भरने के बाद किसी तरह की गलती हो जाती है तो उसे 10 अगस्त 2026 तक सुधारा जा सकता है.
ऐसे करें UP PCS 2026 के लिए आवेदन
- सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.
- होम पेज पर UP PCS 2026 Application लिंक पर क्लिक करें.
- पहले रजिस्ट्रेशन करें और जरूरी जानकारी भरें.
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को ध्यान से पूरा भरें.
- मांगे गए दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
- अपनी श्रेणी के अनुसार एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन जमा करें.
- सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें.
UP PCS 2026 Application Form Apply Here
UP PCS 2026 एप्लीकेशन फीस
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 125 रखी गई है. वहीं एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 65 एप्लीकेशन फीस देनी होगी. दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 25 है. फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड या मोबाइल वॉलेट के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: ISRO में ग्रेजुएट्स के लिए निकली बंपर वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
