UP Lekhpal Bharti 2025: यूपी में लेखपाल समेत कई पदों पर भर्ती जल्द, जानें कैसे होगा चयन

UP Lekhpal Bharti 2025: यूपी में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग में जल्द लेखपाल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने वाला है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यूपी में कुल लेखपाल के 9000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होंगी.

UP Lekhpal Bharti 2025: उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग में हर साल लेखपाल के पदों पर भर्तियां होती है. इस कड़ी में इस साल भी लेखपाल के पदों पर जल्द भर्तियां होने वाली हैं. लेखपाल भर्ती के लिए उत्तर प्रेदश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तरफ से नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा. बता दें कि यूपी में कुल लेखपाल के 9000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होंगी.

उत्तर प्रेदश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तरफ से पीईटी परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 17 जून 2025 तक का समय है. बता दें कि इस परीक्षा के बाद लेखपाल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो सकता है.

UP Lekhpal Bharti 2025: जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

यूपी लेखपाल पात्रता 2025 में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए. इसके अलावा, उम्मीदवारों को पद के लिए पात्र होने के लिए निर्धारित यूपी लेखपाल आयु सीमा 2025 के तहत 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को UPSSSC PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे.

यूपी लेखपाल का काम

लेखपाल का ज्‍यादातर काम ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ा होता है. लेखपाल को अपने क्षेत्र की जमीन की पूरी जानकारी रखनी होती है. गांव में कौन सी किसकी जमीन है, ये पूरा रिकॉर्ड लेखपाल के पास मिल जाएगा. गांव में जमीन की खरीदारी करनी हो या बेचना हो या बंटवारा करना हो, लेखपाल के बिना यह संभव नहीं हो पाता है.

यूपी में लेखपाल भर्ती में आवेदन के लिए फॉर्म UPSSSC की तरफ से जारी होगा. इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट upssc.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा. बता दें कि इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर ही होता है.

ये भी पढ़ें: नालंदा यूनिवर्सिटी या IIM बोधगया, जानें किस कॉलेज में एमबीए की फीस कम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >