10वीं पास युवाओं को बड़ा झटका! अब बदलेंगे यूपी होमगार्ड के नियम

UP Home Guard Recruitment: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड की भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले युवा अब ध्यान दें. भर्ती के नियम में कई बदलाव किए गए हैं. इनमें से एक नियम ये बदला गया है कि अब शैक्षणिक योग्यता में बदलाव किया गया. पहले 10वीं पास वाले अप्लाई कर सकते थे. अब 12वीं वाले कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकेंगे.

UP Home Guard Recruitment: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड की भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है. यूपी में 44 हजार होमगार्ड पदों पर होने वाली भर्तियों में इंटरमीडिएट यानी 12वीं परीक्षा पास करने वाले युवा ही आवेदन कर सकेंगे. इससे पहले शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास थी, जिसे अब बदल दिया गया है. वहीं अब भर्ती को लेकर नियम में कई बदलाव किए गए हैं. 

नियमों को बदलने के लिए रखा गया प्रस्ताव

दरअसल, कुछ समय पहले शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास करने को लेकर प्रशासन को प्रस्ताव भेजा गया था. वहीं होमगार्ड संगठन की समीक्षा के दौरान भर्तियों के लिए कई नए प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री के समक्ष चर्चा हुई थी. इस चर्चा के दौरान, शैक्षणिक योग्यता से लेकर आयु सीमा को लेकर भी प्रस्ताव रखा गया.

आयु सीमा में भी बदलाव 

यूपी होमगार्ड की भर्ती के लिए आयु सीमा में भी बदलाव करने का प्रस्ताव रखा गया है. इसके तहत 45 वर्ष की जगह अब अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष रखने को कहा गया है. 

शारीरिक दक्षता के नियम

शारीरिक दक्षता परीक्षा के नियमों में भी बदलाव किए जा सकते हैं. इसमें पुरुषों को दो किमी की दौड़ की जगह 25 मिनट में 4.8 किमी और महिलाओं को 14 मिनट किमी दौड़ना होगा.

यह भी पढ़ें- बैंक में बनना है Clerk और PO, आज ही करें अप्लाई, 13294 पदों पर निकली भर्ती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >