यूनियन बैंक में 1865 पदों पर भर्ती का आखिरी मौका, जल्द करें अप्लाई

UBI Apprentice Recruitment 2026: यूनियन बैंक में 1865 पदों पर अप्लाई करने का लास्ट डेट 19 मई 2026 तक है. कैंडिडेट्स UBI की ऑफिशियल वेबसाइट unionbankofindia.bank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इस अप्रेंटिस के पदों पर कुल 1865 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली गई है.

UBI Apprentice Recruitment 2026: अगर आप बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और ग्रेजुएशन के बाद किसी अच्छे मौके की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने अप्रेंटिस के पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है. इस भर्ती के तहत पूरे देश में कुल 1865 पदों पर कैंडिडेट्स का सिलेक्शन किया जाएगा. अप्रेंटिस के पदों के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट कल यानी 19 मई 2026 तक है. कैंडिडेट्स UBI की ऑफिशियल वेबसाइट unionbankofindia.bank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. 

UBI Apprentice Recruitment 2026: ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई 

  • सबसे पहले UBI की ऑफिशियल वेबसाइट unionbankofindia.bank.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर UBI Apprentice Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • अपनी बेसिक डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन करें. 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप फॉर्म भर सकते हैं. 
  • अब जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • फिर फीस जमा करें. 
  • लास्ट में सबमिट करके प्रिंट निकाल लें. 

सिलेक्शन प्रोसेस 

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) अप्रेंटिस भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया इन मुख्य चरणों में पूरी होगी:

  • ऑनलाइन रिटन एग्जाम: सबसे पहले कैंडिडेट्स को एक कंप्यूटर बेस्ड ऑब्जेक्टिव परीक्षा देनी होगी. इसमें जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग, मैथ्स और कंप्यूटर नॉलेज से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. इसमें गलत जवाब देने पर नेगेटिव मार्किंग भी होगी.
  • स्थानीय भाषा की परीक्षा (Local Language Test):रिटन एग्जाम पास करने के बाद कैंडिडेट्स का लैंग्वेज  टेस्ट होगा. आप जिस राज्य से अप्लाई कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा (बोलना, लिखना और पढ़ना) आपको अच्छी तरह आनी चाहिए. 
  • मेडिकल फिटनेस टेस्ट: लैंग्वेज टेस्ट के बाद कैंडिडेट्स का बैंक के नियमों के अनुसार मेडिकल जांच की जाएगी.
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: आखिरी राउंड में आपके सभी ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स (जैसे ग्रेजुएशन की डिग्री, उम्र का प्रमाण, कास्ट सर्टिफिकेट आदि) की जांच की जाएगी.

UBI Apprentice Recruitment 2026 Details Check Here

हर महीने कितना मिलेगा स्टाइपेंड? 

यह (UBI Apprentice Recruitment 2026) एक साल का अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम है, जिसके दौरान उम्मीदवारों को बैंक के कामकाज की ट्रेनिंग दी जाएगी. इस दौरान बैंक की तरफ से हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा, जो आपकी पोस्टिंग वाले इलाके पर निर्भर करता है:

  • ग्रामीण और अर्ध-शहरी शाखाएं: 15,000 रुपये प्रति महीना
  • शहरी शाखाएं: 18,000 रुपये प्रति महीना
  • मेट्रो शहर की शाखाएं: 20,000 रुपये प्रति महीना

वैकेंसी डिटेल्स 

कैटेगरीकुल पदों की संख्या
UR (अनारक्षित)823
OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग)447
EWS (आर्थिक रूप से कमजोर)175
SC (अनुसूचित जाति)289
ST (अनुसूचित जनजाति)131
कुल पद (Total)1865

यह भी पढ़ें: CRPF में कांस्टेबल की भर्ती, 100 रुपये में तुरंत करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >