SSC SI Recruitment 2026: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने पुलिस फोर्स में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए SSC CPO SI Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) में कुल 1871 सब इंस्पेक्टर पदों पर नियुक्ति की जाएगी.
SSC SI Recruitment 2026: 1871 पदों पर होगी भर्ती
SSC CPO SI भर्ती के तहत दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब इंस्पेक्टर के पद भरे जाएंगे. उम्मीदवारों का चयन निर्धारित परीक्षा प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा. भर्ती से जुड़ी परीक्षा की तारीख बाद में जारी की जाएगी. वहीं एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले उपलब्ध कराया जाएगा.
SSC CPO SI 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- SSC CPO SI Recruitment 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
- मांगी गई जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरें.
- जरूरी दस्तावेज और फोटो-सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें.
- अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन फीस जमा करें.
- फॉर्म को सबमिट करने से पहले सभी जानकारी ध्यान से जांच लें.
SSC SI Recruitment 2026 Application Check Here
30 सितंबर आखिरी तारीख
SSC CPO SI 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है. उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 1 अक्टूबर 2026 है. आवेदन में सुधार का मौका 8 और 9 अक्टूबर 2026 को दिया जाएगा.
ग्रेजुएट उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
दिल्ली पुलिस और CAPF में SI पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री होनी चाहिए. दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की शर्त भी लागू है. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपनी पात्रता जरूर जांच लेनी चाहिए.
उम्र सीमा और आवेदन फीस
अगस्त 2026 को उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को SSC के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.
आवेदन फीस की बात करें तो General, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये है. SC, ST, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को फीस नहीं देना होगा. पहली बार आवेदन सुधारने के लिए 200 रुपये और दूसरी बार सुधार के लिए 500 रुपये फीस निर्धारित है.
ये भी पढ़ें: UP Assistant Professor Recruitment 2026: 1936 पदों पर 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जानें कैसे करें Apply
