बिहार में 1032 GD Constable की भर्ती, CISF में सबसे ज्यादा पद

SSC GD Constable 2026: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से जीडी कांस्टेबल के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इस साल जीडी कांस्टेबल परीक्षा के माध्यम से कुल 25,487 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें बिहार राज्य में 1000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होंगी.

SSC GD Constable 2026: अगर आप बिहार से हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो SSC ने आपके लिए इस साल बड़ा मौका दे दिया है. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने जीडी कांस्टेबल के पदों पर भर्ती (SSC GD Constable 2026) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस बार कुल 25,487 पदों पर भर्तियां होंगी, जिनमें से सिर्फ बिहार में 1000 से ज्यादा पद शामिल हैं. ऐसे में ये मौका जमीन नहीं छोड़ना चाहिए.

SSC GD Constable 2026: बिहार में कितनी भर्तियां?

SSC की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक बिहार में कुल 1031 खाली पदों पर भर्ती होनी है. इनमें BSF के 23 पद, CISF के सबसे ज्यादा 565 पद, CRPF के 253 पद, SSB के 76 पद, ITBP के 48 पद, असम राइफल्स (AR) के 67 पद और SSF में 166 पद शामिल हैं. बिहार के युवाओं के लिए ये एक शानदार चांस है क्योंकि कई बड़े सुरक्षा बलों में भर्ती का मौका एक साथ मिल रहा है.

SSC GD Constable 2026 की आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक कैंडिडेट्स 31 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए उम्र सीमा 18 से 23 साल तय की गई है. आरक्षित वर्गों को उम्र में सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी.

SSC GD Constable 2026 ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Registration या Login का ऑप्शन चुनें.
  • नए कैंडिडेट्स पहले रजिस्ट्रेशन करें और पहले से रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स लॉगिन करें.
  • SSC GD Constable 2026 भर्ती का लिंक क्लिक करें.
  • अब पूरा आवेदन फॉर्म ध्यान से भरें.
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स जैसे फोटो, सिग्नेचर आदि अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें.
  • सबमिट करने से पहले सभी डिटेल्स चेक कर लें.
  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें.

कौन कर सकता है अप्लाई?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. यानी 10वीं पास युवा इस शानदार अवसर का फायदा उठा सकते हैं. फिजिकल फिटनेस और मेडिकल टेस्ट भी आगे चयन प्रक्रिया का हिस्सा होंगे.

यह भी पढ़ें: सरकारी बीमा कंपनी में नौकरी पाने का मौका, सैलरी 85000 से ज्यादा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >