आज से शुरू है आर्मी अग्निवीर भर्ती, आयु सीमा में छूट, यहां देखें 5 बड़ी बातें

Army Agniveer Vacancy: आर्मी अग्निवीर वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है. कैंडिडेट्स अपनी योग्यता के अनुसार रेगुलर एंट्री के अलावा अधिकतम दो अग्निवीर कैटेगरी में आवेदन कर सकते हैं. 25% कैंडिडेट्स को स्थायी नियुक्ति मिलेगी.

Army Agniveer Vacancy: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस वैकेंसी के तहत टेक्निकल, क्लर्क व स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेडसमैन, सैनिक फार्मा, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक जैसे कई पोस्ट भरे जाएंगे. अगर आप भी इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो योग्यता, आयु सीमा और ऐसी 5 बड़ी बात जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.

आयु सीमा में छूट

  • अग्निवीर GD, टेक्निकल, क्लर्क/स्टोरकीपर और ट्रेड्समैन के लिए आयु सीमा 17.5 से 22 वर्ष है. (जन्म 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच)
  • सोल्जर टेक्निकल (NA/NA Vet) के लिए आयु 17.5 से 23 वर्ष (जन्म 1 जुलाई 2004 से 1 जुलाई 2009 के बीच).
  • सैनिक फार्मा पद के लिए आयु 19 से 25 वर्ष (जन्म 1 जुलाई 2002 से 1 जुलाई 2008 के बीच).

दो अलग कैटेगरी के लिए कर सकते हैं अप्लाई

कैंडिडेट्स अपनी योग्यता के अनुसार रेगुलर एंट्री के अलावा अधिकतम दो अग्निवीर कैटेगरी में आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए अलग-अलग आवेदन फॉर्म भरने होंगे. अभ्यर्थी को दो कॉमन एंट्रेंस एग्जाम देने होंगे, लेकिन मेडिकल और रैली प्रक्रिया एक ही कैटेगरी के आधार पर होगी.

ट्रेड्समैन पद के लिए ट्रेड चयन जरूरी

10वीं पास कैंडिडेट्स अधिकतम 9 ट्रेड चुन सकते हैं. 8वीं पास कैंडिडेट्स 2 ट्रेड चुन सकेंगे. यदि कोई कैंडिडेट्स ट्रेड का विकल्प नहीं भरता है, तो मेरिट में आने के बावजूद चयन नहीं होगा.

शैक्षणिक योग्यता

  • अग्निवीर GD- 10वीं में 45% कुल अंक और हर विषय में 33% जरूरी.
  • अग्निवीर टेक्निकल – 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और अंग्रेजी में 50% एग्रीगेट.
  • क्लर्क/स्टोरकीपर- 12वीं में 60% अंक, हर विषय में 50% और अंग्रेजी व गणित/अकाउंट्स में 50% जरूरी. टाइपिंग टेस्ट अनिवार्य.
  • ट्रेड्समैन (10वीं) – 10वीं पास, हर विषय में 33%.
  • ट्रेड्समैन (8वीं)-8वीं पास, हर विषय में 33%.
    10वीं, 12वीं, NIOS और ITI के अपीयरिंग कैंडिडेट्स भी आवेदन कर सकते हैं. लेकिन इसके लिए उन्हें सर्टिफिकेट देना होगा.

फिजिकल टेस्ट

1.6 किमी दौड़ चार ग्रुप में आयोजित होगी –

  • 5:30 मिनट – 60 अंक
  • 5:45 मिनट – 48 अंक
  • 6 मिनट – 36 अंक
  • 6:15 मिनट – 24 अंक

पुल-अप्स 6 से 10 बार तक अंक आधारित होंगे.
9 फीट लंबी कूद और जिग-जैग बैलेंस टेस्ट केवल क्वालिफाइंग होंगे.

अन्य जरूरी शर्तें

  • कैंडिडेट्स उसी राज्य का निवासी होना चाहिए जहां से रैली हो रही है.
  • परीक्षा केंद्र के 5 विकल्प देने होंगे.
  • आवेदन शुल्क सभी कैटेगरी के लिए 250 रुपये है.

सैलरी और सेवा से जुड़ी बातें

अग्निपथ योजना के तहत 4 साल की सेवा होगी. 4 साल बाद 75% अग्निवीरों को सेवा से मुक्त किया जाएगा और 25% को स्थायी नियुक्ति मिलेगी. पहले वर्ष 30,000 रुपये मासिक वेतन, जो चौथे वर्ष 40,000 रुपये तक पहुंचेगा. हर साल 30% राशि सेवा निधि में जाएगी, जिसमें सरकार समान योगदान देगी. चार साल बाद लगभग 11.71 लाख रुपये सेवा निधि पैकेज मिलेगा. साथ ही 48 लाख रुपये का मेडिकल बीमा, 30 दिन वार्षिक अवकाश और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी.

यह भी पढ़ें- राजस्थान बिजली विभाग टेक्नीशियन का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >