SSC CGL ASO Vacancy 2026: ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी हो चुकी है और आप अच्छी सरकारी नौकरी का वेट कर रहे हैं तो विदेश मंत्रालय में आपके लिए सुनहरा मौका है. SSC CGL ने मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर के तहत Assistant Section Officer के पद पर भर्ती निकाली है. ग्रुप बी की इस भर्ती के लिए ग्रेजुएट्स अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत चुने जाने वाले कैंडिडेट्स को अच्छी सैलरी और भत्ते और सरकारी सुविधाएं मिलेंगी.
कब से कब तक आवेदन कर सकते हैं?
इस भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू हो चुकी है. वहीं अप्लाई करने की लास्ट डेट 22 जून 2026 है. कैंडिडेट्स SSC CGL की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
भर्ती से जुड़ी जरूरी बातें
| महत्वपूर्ण गतिविधि | तारीख और समय |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआत | 21 मई 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि | 22 जून 2026 (रात 11:00 बजे तक) |
| ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 23 जून 2026 (रात 11:00 बजे तक) |
| एप्लिकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो | 29 जून 2026 से 1 जुलाई 2026 तक (रात 11:00 बजे तक) |
| टियर-I (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) की संभावित तिथि | अगस्त-सितंबर 2026 |
| टियर-II (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) की संभावित तिथि | दिसंबर 2026 |
| हेल्पलाइन नंबर | 1800 309 3063 (टोल फ्री) |
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार, रिजर्व कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स को छूट मिलेगी. अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिस देखें.
SSC CGL Official Notice: यहां देखें नोटिफिकेशन
कैसे करें अप्लाई?
- सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर SSC CGL 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
- नया रजिस्ट्रेशन करके जरूरी जानकारी भरें.
- मांगे गए डॉक्यूमेंट्स और फोटो अपलोड करें.
- अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन फीस जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
कितनी मिलेगी सैलरी?
इस भर्ती के तहत सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 2 Pay Level-7 के तहत 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये तक सैलरी मिलेगी. इसी के साथ कई सारी सुविधाएं और DA, HRA जैसे भत्ते भी मिलेंगे.
यह भी पढ़ें- रेल मंत्रालय में ग्रेजुएट के लिए वैकेंसी, सैलरी 1 लाख से ज्यादा
