SSC CGL 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (SSC CGL 2026) के लिए अप्लाई करने का एक और मौका दिया है. आवेदन विंडो फिर से खोल दी गई है. अब कैंडिडेट्स 25 जून 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं. इस वैकेंसी के तहत करीब 12,256 पद भरे जाएंगे.
आयोग ने उम्मीदवारों की मांग पर आवेदन विंडो दोबारा खोल दी है. अब अभ्यर्थी 25 जून 2026 तक रात 11 बजे तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इससे पहले आवेदन करने की लास्ट डेट 22 जून 2026 थी. आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 26 जून रात 11 बजे तक है. एप्लिकेशन करेक्शन विंडो 1 जुलाई से 3 जुलाई 2026 तक खुली रहेगी, जिसके दौरान अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म में जरूरी सुधार कर सकेंगे.
12,256 पदों पर होगी भर्ती
SSC CGL 2026 के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कुल 12,256 ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ पदों पर भर्ती की जाएगी. यह देश की सबसे बड़ी सरकारी भर्ती परीक्षाओं में से एक मानी जाती है.
SSC CGL Vacancy Last Date: यहां देखें लास्ट डेट
| महत्वपूर्ण तिथियां | लास्ट डेट |
|---|---|
| आवेदन प्रक्रिया शुरू | 21 मई 2026 |
| आवेदन की नई लास्ट डेट | 25 जून 2026 |
| फीस जमा करने की लास्ट डेट | 26 जून 2026 |
| करेक्शन विंडो | 1 जुलाई 2026 से 3 जुलाई 2026 तक |
कौन कर सकता है आवेदन?
SSC CGL 2026 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता में कुछ डिफरेंस हो सकता है, इसलिए अभ्यर्थियों को डिटेल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ना चाहिए.
कैसे करें अप्लाई?
- SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें या लॉगिन करें.
- SSC CGL 2026 आवेदन फॉर्म भरें.
- आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क जमा करें.
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सेव कर लें.
28 लाख से अधिक उम्मीदवार कर चुके हैं आवेदन
आयोग के अनुसार, SSC CGL 2026 के लिए अब तक 28 लाख से अधिक उम्मीदवार आवेदन कर चुके हैं. आवेदन विंडो दोबारा खुलने से उन अभ्यर्थियों को राहत मिली है जो अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं.
यह भी पढ़ें- UPSSSC में कांस्टेबल बनने का आखिरी मौका, 12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई
