SGPGI में नॉन टीचिंग पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

SGPGI Non Teaching Recruitment 2026: SGPGI (संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) में नॉन टीचिंग पोस्ट के लिए भर्ती निकाली गई है. आवेदन करने की लास्ट डेट 9 जून 2026 तक है. कैंडिडेट्स SGPGI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

SGPGI Non Teaching Recruitment 2026: अगर आप मेडिकल क्षेत्र में बिना डॉक्टर या नर्स बने एक शानदार सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. लखनऊ के फेमस संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI) ने नॉन-टीचिंग पदों पर भर्तियां निकाली हैं. कुल पदों की संख्या 47 है. आवेदन प्रक्रिया 19 मई 2026 से शुरू हो चुकी है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 9 जून 2026 तक है.

वैकेंसी डिटेल्स 

पद का नाम (Post Name)कुल पद
टेक्निकल ऑफिसर (परफ्यूजन)01
जूनियर इंजीनियर (टेलीकॉम)01
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)01
परफ्यूजनिस्ट03
टेक्निशियन (रेडियोलॉजी)05
मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट02
टेक्निशियन (रेडियोथेरेपी)02
टेक्निकल असिस्टेंट (न्यूरो-ऑटोलॉजी)01
जूनियर ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट02
टेक्निशियन (डायलिसिस)24
सैनिटरी इंस्पेक्टर ग्रेड- I02
रिसेप्शनिस्ट (Receptionist)02
फार्मासिस्ट ग्रेड- II01

SGPGI Non Teaching Recruitment 2026 Notification Check Here

क्या होनी चाहिए योग्यता? 

क्लर्क और स्टेनोग्राफर के लिए: उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या ग्रेजुएट होना जरूरी है. इसके साथ ही कंप्यूटर पर टाइपिंग स्पीड (हिंदी/अंग्रेजी) या शॉर्टहैंड आना अनिवार्य है.

टेक्निकल पदों के लिए: संबंधित फील्ड में बीएससी (BSc), डिप्लोमा या आईटीआई (ITI) की डिग्री होना जरूरी है.

उम्र सीमा: आमतौर पर इन पदों के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 40 साल तय की गई है. हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों (ओबीसी, एससी, एसटी) को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.

SGPGI Non Teaching Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

  • सबसे पहले SGPGI की ऑफिशियल वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाएं. 
  • अपना डिटेल्स डालकर न्यू रजिस्ट्रेशन करें. 
  • लॉगिन करने के बाद फॉर्म भर सकते हैं. 
  • अब जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • फिर आवेदन फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें. 
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें. 

सिलेक्शन प्रोसेस

  • लिखित परीक्षा (CBT): सबसे पहले एक कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन एग्जाम होगी. इसमें जनरल नॉलेज, रीजनिंग, मैथ्स, इंग्लिश और आपके पोस्ट से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे.
  • स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट: जो छात्र क्लर्क या स्टेनोग्राफर के पद के लिए अप्लाई करेंगे, उन्हें लिखित परीक्षा पास करने के बाद टाइपिंग टेस्ट देना होगा.

यह भी पढ़ें: UP में एक्साइज कांस्टेबल के 722 पदों पर भर्ती, 12वीं पास के लिए है सुनहरा मौका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >