SBI Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने चीफ इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर (CISO) के पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. योग्य उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. खास बात यह है कि चुने गए उम्मीदवार को सालाना 2.50 करोड़ रुपए तक का CTC मिल सकता है. आइए इस बारे में और डिटेल्स में जानते हैं.
SBI Recruitment 2026 CISO Last Date: कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर दी गई जानकारी के अनुसार उम्मीदवार इस स्पेशलिस्ट ऑफिसर पद के लिए 24 सितंबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. हालांकि बता दें कि इस भर्ती के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस 4 सितंबर 2026 को शुरू हुई थी.
SBI CISO Recruitment 2026 Official Notification Check Here
ये भी पढ़ें: UP में शिक्षक बनने का सपना होगा सच! 12,405 पदों पर भर्ती, जानें परीक्षा तारीख और Registration का नया नियम
SBI Recruitment 2026 CISO Eligibility: क्या होनी चाहिए एलिजिबिलिटी?
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग, साइबर सिक्योरिटी या इसके समकक्ष विषय में B.E. या BTech, जिसमें कम से कम 50 प्रतिशत अंक हो, वाले उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं. एलिजिबिलिटी के बारे में और अधिक जानकारी आप SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: 10वीं पास के लिए इंडियन पोस्ट ऑफिस में भर्ती, 23757 पोस्ट के लिए आज ही कर लें आवेदन
SBI Recruitment 2026 CISO Age Limit and Selection Process: जानिए एज लिमिट और सिलेक्शन प्रोसेस?
नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के अनुसार 31 अगस्त, 2026 तक उम्मीदवार की अधिकतम एज 57 वर्ष होनी चाहिए. उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दौरान 10 मिनट की प्रेजेंटेशन देनी होगी. प्रेजेंटेशन जॉब प्रोफाइल, संभाले गए प्रोजेक्ट्स या महत्वपूर्ण उपलब्धियों से संबंधित होनी चाहिए.
SBI Recruitment 2026 CISO Exam Fee: क्या होगी एग्जाम फीस?
Gen, EWS और OBC कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए फिस 750 रुपए है. SC, ST और PwBD कैटेगरी के उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देना होगा. पेमेंट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या अन्य उपलब्ध विकल्पों का इस्तेमाल करके ऑनलाइन किया जा सकता है. पेमेंट सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद, एक ई-रसीद और सबमिशन की तारीख वाला आवेदन फाॅर्म जनरेट होगा. उम्मीदवारों को भविष्य में इस्तेमाल के लिए इन डॉक्यूमेंट्स को डाउनलोड करके, प्रिंट करके सुरक्षित रखना चाहिए.
Note: इस भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी आप SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026 नोटिफिकेशन जारी, 32388 पदों पर वैकेंसी, जानें कब से और कैसे भरना है फॉर्म
