SBI PO Prelims Result 2025: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एग्जाम का रिजल्ट यहां करें चेक, जानें मेन्स परीक्षा की तारीख

SBI PO Prelims Result 2025 Update: एसबीआई पी प्रीलिम्स परीक्षा हाल ही में हुई थी. जल्द ही इस परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा. कैंडिडेट्स को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से देख सकते हैं.

SBI PO Prelims Result 2025 Update: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से जल्द ही पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा. ऐसे अभ्यर्थी जो प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.

SBI PO Prelims Result 2025: इस वेबसाइट पर देखें रिजल्ट

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा 2,4 और 5 अगस्त 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. वहीं अब इस परीक्षा का रिजल्ट जारी हो सकता है. रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किया जाएगा. 

SBI PO Prelims Result 2025: इन डिटेल्स की मदद से देखें रिजल्ट 

एसबीआई की ओर से रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है. किसी भी वक्त रिजल्ट जारी किया जा सकता है. रिजल्ट के साथ ही स्कोरकार्ड कटऑफ मार्क्स आदि भी जारी किया जाएगा. नतीजे जारी होने के बाद आप इसे रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से देख सकते हैं. 

SBI PO Prelims Result 2025: ऐसे देखें रिजल्ट 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं 
  • इसके बाद आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा 
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें और फिर सबमिट करें 
  • इतना करते ही एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा

SBI PO Mains Exam 2025: जानिए कब होगी मुख्य परीक्षा?

एसबीआई की इस भर्ती के जरिए पीओ के कुल 541 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. 500 पद रेगुलर और 41 पद बैकलॉग वैकेंसी की है. सेलेक्शन प्रोसेस तीन चरणों में पूरी होगी. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब पीओ मुख्य परीक्षा का इंतजार कर रहे होंगे. यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुख्य परीक्षा सितंबर-अक्टूबर में संभावित है. 

यह भी पढ़ें- Railway Jobs 2025: रेलवे ने जारी किया Notification, 2865 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >