Sarkari Naukri: राजस्थान में 25000 पदों पर बंपर बहाली, जल्द कर लें आवेदन

राजस्थान में 25000 से अधिक पदों पर बहाली निकाली गई है जिसके लिए अनपढ़ लोग भी योग्य हैं, ऐसे में यहां देखें इस भर्ती से जुड़ी सारी डिटेल्स.

Sarkari Naukri Vacancy: राजस्थान स्थानीय स्वशासन यानि एलएसजी द्वारा एक बंपर बहाली निकाली गई है जिसके तहत 25000 से ज्यादा पद भरे जाएंगे, बता दें ये भर्ती सफाई कर्मचारी की है. ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे lag.urban.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. नीचे आप इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां देख सकते हैं.

क्या है योग्यता?

राजस्थान में सफाई कर्मचारी की इस भर्ती के लिए सिर्फ ऐसे लोग आवेदन कर सकते हैं जो राजस्थान के मूल निवासी हैं. इस भर्ती के लिए किसी भी प्रकार की सैक्षणिक योग्यता की जरूरत नहीं है, बस उम्मीदवारों के पास एक साल का सफाई या सीवेज सफाई का अनुभव होना चाहिए. बात करें अगर इस भर्ती के लिए आयु सीमा की तो इसके लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है और अधिकतम 40 वर्ष, हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी उम्र सीमा में विशेष छूट है.

कैसे होगा सिलेक्शन?

बता दें, कि राजस्थान की इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की परीक्षा या इंटरव्यू में शामिल नहीं होना है. इस भर्ती का चयन एक लॉटरी के आधार पर होगा.

कितना है आवेदन शुल्क?

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क विभिन्न श्रेणियों के अनुसार तय किया गया है, जैसे कि जनरल कैटेगरी के लोगों के लिए भर्ती शुल्क 600 रुपए है वहीं बाकी अन्य सभी आरक्षित वर्ग के लोगों के लिए और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए भर्ती शुल्क 400 रुपए है. इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारियां आप lsg.urban.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं.

Also Read: Singapore Scholarship: अब सिंगापुर में पढ़ना होगा और भी आसान, जानें इस खास स्कॉलरशिप के बारे में

Also Read: Bihar Success Story: घर-गृहस्थी संभालते हुए जारी रखी पढ़ाई, जानें बिहार की इस बेटी का IPS Officer बनने का सफर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >